ITC Share Touched All-Time High : कल आईटीसी (ITC) के शेयर की एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend) डेट है। इससे पहले आज सोमवार 29 मई को आईटीसी (ITC) के शेयर ने नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। पहली बार शेयर 450 रुपये के स्तर को पार कर गया। BSE पर आईटीसी का शेयर 451.75 रु के उच्चतम स्तर यानी ऑल-टाइम हाई तक पहुंचा। कारोबार के आखिर में ये 1.22 फीसदी या 5.40 रु की मजबूती के साथ 449.10 रु के रेट पर बंद हुआ। बता दें कि आईटीसी इस साल अब तक के टॉप निफ्टी गेनर (Nifty के सबसे अधिक तेजी वाले शेयरों में से एक) में से एक रहा है। निफ्टी 50 इस साल जहां सिर्फ 2.20 फीसदी चढ़ा है, जबकि आईटीसी के शेयर में 35 फीसदी की मजबूती आई है। आईटीसी के शेयर में अब भी कमाई का मौका है।
कब मिलेगा डिविडेंड
आईटीसी के बोर्ड ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ 6.75 रुपये के फाइनल डिविडेंड और 2.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के स्पेशल डिविडेंड की सिफारिश की है। यदि सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारक डिविडेंड पर मुहर लगाते हैं, तो पात्र शेयरधारकों 14-17 अगस्त के बीच इसका भुगतान किया जाएगा।
शेयर में कमाई की उम्मीद
ईटी की रिपोर्ट में एनालिस्ट्स के हवाले से कहा गया है कि टेक्निकली शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स अगले 2-3 हफ्तों में 460 रुपये के संभावित टारगेट के लिए गिरावट आने पर स्टॉक जमा कर सकते हैं। यानी अगर शेयर में गिरावट आती है तो आप इसे 460 रु के संभावित टारगेट के लिए खरीद सकते हैं।
12 महीनों में कितना डिविडेंड दिया
पिछले 12 महीनों में, आईटीसी ने 6 रुपये प्रति शेयर के इक्विटी डिविडेंड की घोषणा की है, जिसके नतीजे में इसकी डिविडेंड यील्ड 1.35 फीसदी बनती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईटीसी के शेयर के बारे में जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
