बिजनेस

Stock Market Crash: 2004 में आई थी शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, आज डूबी निवेशकों की सबसे ज्यादा दौलत, 36 लाख करोड़ का नुकसान

Stock Market Fall History: 2004 में चुनाव नतीजों वाले दिन सेंसेक्स 11.10 फीसदी और निफ्टी 12.20 फीसदी गिरा था। मगर ये भी शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट नहीं थी। उसके 4 दिन बाद 17 मई को सेंसेक्स 15.52 फीसदी और निफ्टी 17.47 फीसदी गिरा था।

Image

शेयर बाजार में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2004 में एक दिन में 17.47 फीसदी गिरा था सेंसेक्स
  • 15.52 फीसदी फिसला था सेंसेक्स
  • पॉइंट्स के लिहाज से आज आई सबसे बड़ी गिरावट

Stock Market Crash: एग्जिट पोल (Exit Poll) से उलट आ रहे चुनाव नतीजों के रुझानों से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली दिख रही है। आज आई गिरावट से पौने 1 बजे तक निवेशकों के करीब 36 लाख करोड़ रु डूब गए हैं। सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,25,91,511.54 करोड़ रु थी। जबकि करीब पौने 1 बजे इन कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,89,97,526.37 करोड़ रु रह गई है। यानी करीब 35.93 लाख करोड़ रु का नुकसान। एक दिन में निवेशकों के शेयर बाजार में इतने पैसे कभी नहीं डूबे हैं। मगर प्रतिशत के लिहाज से ये शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट नहीं है।

ये भी पढ़ें -

कब आई थी सबसे बड़ी गिरावट

2004 में चुनाव नतीजों वाले दिन सेंसेक्स 11.10 फीसदी और निफ्टी 12.20 फीसदी गिरा था। मगर ये भी शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट नहीं थी। उसके 4 दिन बाद 17 मई को सेंसेक्स 15.52 फीसदी और निफ्टी 17.47 फीसदी गिरा था। वो प्रतिशत के लिहाज से सबसे बड़ी गिरावट थी।

आज शेयर मार्केट गिरने का कारण

पॉइंट्स के लिहाज से शेयर बाजार में आज 4 जून को सबसे बड़ी गिरावट आई है। आज सेंसेक्स 6182.84 अंक (8.08 फीसदी की कमजोरी) तक टूटा है। 76468.78 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ये 70285.94 तक गिरा है। वहीं निफ्टी 23263.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 21,281.45 तक फिसला है। यानी 1982.45 अंकों (8.52 फीसदी की कमजोरी) की गिरावट।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article