बिजनेस

Green Energy Stocks: ग्रीन एनर्जी शेयरों में 13.6% तक की गिरावट, Suzlon में लगा लोअर सर्किट

Green Energy Stocks: पावर और ग्रीन एनर्जी शेयरों की तो उनमें भी बिकवाली दिख रही है। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स करीब साढ़े 11 बजे 4873.15 अंक या 11.34 फीसदी की गिरावट के साथ 38,108.75 पर है।

Image

ग्रीन एनर्जी शेयरों में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रीन एनर्जी शेयरों में बिकवाली
  • शेयर बाजार में गिरावट का असर
  • सुजलॉन में लगा लोअर सर्किट

Green Energy Stocks: एग्जिट पोल से उलट आ रहे चुनाव नतीजों के रुझानों के बीच शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार गिरावट आई है। आज आई गिरावट से निवेशकों के लाखों करोड़ रु डूब गए हैं। करीब साढ़े 11 बजे सेंसेक्स 3246 अंक फिसल कर 73,222.83 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 1061.25 अंक की कमजोरी के साथ 22,202.65 पर है। सभी सेक्टर इस समय लाल निशान में हैं। बात करें पावर और ग्रीन एनर्जी शेयरों की तो उनमें भी बिकवाली दिख रही है। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स करीब साढ़े 11 बजे 4873.15 अंक या 11.34 फीसदी की गिरावट के साथ 38,108.75 पर है। आगे जानिए पावर और ग्रीन एनर्जी शेयरों का हाल।

ये भी पढ़ें -

ऊर्जा शेयरों में गिरावट (करीब साढ़े 11 बजे)

  • NTPC : 15 फीसदी नीचे
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 16.08 फीसदी कमजोर
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज : 5.62 फीसदी की गिरावट
  • कोल इंडिया : 13.50 फीसदी कमजोर
  • BPCL : 8.5 फीसदी कमजोर
  • पावर ग्रिड : 13.48 फीसदी कमजोर
  • ONGC : 12.39 फीसदी कमजोर
  • IOC : 7.42 फीसदी

ग्रीन एनर्जी शेयरों में भी कमजोरी (करीब साढ़े 11 बजे)

अडानी ग्रीन एनर्जी : 13 फीसदी की गिरावट

NHPC: 8.8 फीसदी की गिरावट

Suzlon: 4.98 फीसदी की गिरावट (लोअर सर्किट)

SJVN : 10.79 फीसदी की गिरावट

IREDA : 11.41 फीसदी की गिरावट

अडानी पावर : 11.5 फीसदी की गिरावट

Orient Green Power : 5 फीसदी की गिरावट

KPI Green Energy : 5 फीसदी की गिरावट

Tata Power : 11.16 फीसदी की गिरावट

JSW Energy : 13.61 फीसदी की गिरावट

INOX Green Energy : 5 फीसदी की गिरावट

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article