बिजनेस

आ रहा है IPO का बाप! क्या मुकेश अंबानी बनाएंगे सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

Jio Infocomm IPO: रिलायंस चाहती है कि वह Jio के सिर्फ 5 फीसदी शेयर बेचकर करीब 6 अरब डॉलर (₹52,200 करोड़) जुटाए। हालांकि, भारतीय बाजार में लिस्ट होने वाली कंपनियों को कम से कम 25% हिस्सा पब्लिक को ऑफर करना होता है। ऐसे में रिलायंस ने SEBI से छूट की मांग की है, ताकि बाजार पर एक साथ इतना भारी बोझ न पड़े।

Image

Mukesh Ambani (Pic Credit: PTI)

Jio Infocomm IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अपने टेलीकॉम बिजनेस Jio Infocomm को पब्लिक करने की योजना बना रही है, और अगर सबकुछ योजना के अनुसार चला, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये IPO करीब 52,200 करोड़ रुपये का हो सकता है, जो हाल ही बाजार में आए Hyundai India के 28,000 करोड़ रुपये के मेगा IPO से भी दोगुना है।

52,200 करोड़ का हो सकता है IPO

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Jio Infocomm का IPO करीब ₹52,200 करोड़ का हो सकता है। यह हाल ही में घोषित Hyundai India के ₹28,000 करोड़ के मेगा इश्यू से लगभग दोगुना बड़ा होगा। अगर यह IPO लॉन्च होता है, तो यह भारत के इतिहास में सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन जाएगा।

रिलायंस की रणनीति क्या है?

रिलायंस चाहती है कि वह Jio के सिर्फ 5 फीसदी शेयर बेचकर करीब 6 अरब डॉलर (₹52,200 करोड़) जुटाए। हालांकि, भारतीय बाजार में लिस्ट होने वाली कंपनियों को कम से कम 25% हिस्सा पब्लिक को ऑफर करना होता है। ऐसे में रिलायंस ने SEBI से छूट की मांग की है, ताकि बाजार पर एक साथ इतना भारी बोझ न पड़े।

टेक दिग्गजों को मिलेगा एग्जिट का मौका

Jio में Meta (Facebook) और Google जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने साल 2020 में लगभग $20 अरब डॉलर का निवेश किया था। उस समय Jio की वैल्यूएशन करीब $58 अरब डॉलर थी। अब IPO आने पर इन निवेशकों को अपने हिस्से का लाभ उठाने या एग्जिट लेने का अवसर मिल सकता है।

अभी क्यों नहीं आया IPO?

हाल ही में Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इस साल के भीतर Jio का IPO नहीं लाएगी। इसकी मुख्य वजह यह बताई गई कि कंपनी फिलहाल Jio के रेवेन्यू, सब्सक्राइबर बेस और डिजिटल सर्विसेज को और मजबूत बनाना चाहती है। इसका मकसद यह है कि जब IPO आए, तो कंपनी की वैल्यू और भी ज्यादा हो।

AGM में मिल सकता है अपडेट

अब सबकी निगाहें रिलायंस की सालाना आम बैठक (AGM) पर टिकी हैं, जो अगस्त 2025 में होने की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म Citi की रिपोर्ट के मुताबिक, AGM में Jio के IPO को लेकर कोई बड़ा ऐलान या टाइमलाइन सामने आ सकती है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article