बिजनेस

नौकरी करने वालों के अच्छे दिनों का अंत! कई बार छलका कर्मचारियों का दर्द, ये हैं दुनिया के सबसे बड़े ले ऑफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 04:31 PM IST

याद है अमेरिकी कंपनी Better.com के भारतीय मूल का सीईओ विशाल गर्ग, जिसने जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी? इसके बाद उनकी पूरी दुनिया भर में काफी आलोचना भी हुई थी।

Image

Biggest Company Layoffs: ये हैं दुनिया के सबसे बड़े ले ऑफ

Photo : iStock

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद से ही सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकिर असमंजस में थे कि कहीं उन्हें निकाल तो नहीं दिया जाएगा। अब शुक्रवार को कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस नहीं आने का ई-मेल भेजा है और कहा कि उन्हें ई-मेल के जरिए ही बताया जाएगा कि उन्हें निकाला गया है या फिर आगे कंपनी में काम करना है। इसी हफ्ते एक औ कंपनी स्ट्राइप के बारे में भी खबर आई थी कि इसने 1,000 से ज्यादा नौकरियों या अपने 14 फीसदी कर्मचारियों की कटौती की घोषणा की है। दुनिया में बढ़ते मंदी के खतरे के बीच बड़ी- बड़ी कंपनियों में भी छंटनी का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर छंटनी (Layoff) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अगर आप छंटनी के इन आंकड़ों से डर गए हैं, तो आइए जानते हैं कि दुनिया में अब तक किन कंपनियों ने सबसे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

आईबीएम - 60,000

साल 1990 के दशक की शुरुआत में इंटरनेट का उदय हुआ। उस समय कंप्यूटर निर्माता आईबीएम (IBM) संघर्ष कर रहा था। कंपनी को

लागत में कटौती करनी थी और इसके लिए 60,000 नौकरियों को समाप्त करना पड़ा।

जनरल मोटर्स - 47,000

2008 में सुस्त बिक्री की वजह से जनरल मोटर्स (General Motors) ने 47,000 नौकरियों की कटौती की थी। तब से ऑटो निर्माताओं के लिए चीजें ठीक हो गई हैं, लेकिन 2000 के दशक की शुरुआत कई कर्मचारियों के लिए बुरा समय था।

फोर्ड - 35,000

इस सदी के शुरुआती साल अमेरिका के कई लोगों के लिए कठिन समय थे। तब कारों की बिक्री पर बड़ा प्रभाव पड़ा था। इस संकुचन के परिणामस्वरूप फोर्ड ने 35,000 लोगों की छंटनी की थी।

बोइंग - 31,000

कुछ सालों पहले सबसे बड़े वैश्विक एयरोस्पेस निर्माताओं में से एक बोइंग ने भी बड़े स्तर पर छंटनी की थी। बोइंग ने अपने वाणिज्यिक विमान प्रभाग से 31,000 नौकरियों में कटौती की थी।

संयुक्त राज्य पोस्टल सर्विस - 30,000

अगर आप कई बार की गई छंटनी के आंकड़ों को जोड़ दें, तो यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस (United States Postal Service) भी शीर्ष छंटनियों की लिस्ट में है। 21वीं सदी के पहले दशक में यूएसपीएस ने 30,000 नौकरियों को कम कर दिया था।

बैंक ऑफ अमेरिका - 27,000

बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) ने साल 2012 और 2014 के बीच 27,000 नौकरियों में कटौती की थी। कई वर्षों में कंपनी का सीईओ तीन या चार बार बदला।

हैवलेट-पैकार्ड - 24,600

एक सेक्टर में विस्तार का अर्थ अक्सर दूसरे सेक्टर में संकुचन होता है। साल 2008 में कंपनी ने 24,600 लोगों को निकालने का फैसला लिया था। तब कंपनी के सीईओ मार्क हर्ड थे।

हॉन हाई - 20,000

जबकि पश्चिमी वर्ल्ड सबसे बड़ी छंटनी का दावा करता है, हमें पूर्व में नहीं भूलना चाहिए। दुनिया भर में 400,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ, हॉन हाई (Hon Hai) (a.k.a. Foxconn) ने साल 2008 में बड़े पैमाने में छंटनी की थी। तब वैश्विक मंदी की वजह से लागत को नियंत्रित करने के लिए दिग्गज कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या का 5 फीसदी घटा दिया था।

माइक्रोसॉफ्ट - 18,000 कर्मचारी

साल 2014 में अमेरिकी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने वैश्विक स्तर पर अपने 18,000 तक कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था। ये माइक्रोसॉफ्ट के करीब 40 सालों के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी थी।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article