बिजनेस

इन 3 शेयरों से तगड़ी कमाई का मौका ! कम समय में बन सकते हैं 4 लाख के 5 लाख तक

शेयर बाजार में हमेशा कमाई का मौका होता है। बस जरूरत होती है कि आप सही शेयर चुनें। इस समय तीन शेयरों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इनमें नियोजेन केमिकल्स, सिप्ला और नितिन स्पिनर्स शामिल हैं।

Image

इन शेयरों में कमाई का मौका

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सिप्ला और नितिन स्पिनर्स दे सकते हैं अच्छा रिटर्न
  • नियोजेन केमिकल्स से भी कमाई का मौका
  • कम समय में बन सकता है पैसा

Best Shares To Invest : निवेश पर कम समय में अगर अच्छा रिटर्न पाने की बात की जाए तो शेयर बाजार से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं हो सकता। शेयर बाजार में पैसा महीने भर में डबल हो सकता है। हालांकि यहां जोखिम भी है, पर तगड़े रिटर्न की संभावना भी शेयर बाजार में ही है। बस सही समय पर सही शेयर खरीदने की जरूरत होती है। यहां हम आपको तीन ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

नियोजेन केमिकल्स

ईटी की रिपोर्ट में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हवाले से नियोजेन केमिकल्स के शेयर खरीदने की सलाह है। इस शेयर के लिए 1925 रु का टार्गेट प्राइस रखा गया है। जबकि नियोजेन केमिकल्स का मौजूदा शेयर भाव 1490 रु है। यानी मौजूदा रेट पर खरीदारी की जाए तो आपको 29.19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। यानी इस शेयर से 4 लाख रु के 5 लाख रु से अधिक बन सकते हैं।

सिप्ला

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने सिप्ला के शेयर खरीदने की सलाह दी है। सिप्ला के शेयर के लिए 1090 रु का टार्गेट रखा गया है। सिप्ला के शेयर की मौजूदा मार्केट वैल्यू 914.45 रु है। इतने टार्गेट तक पहुंचने में सिप्ला के शेयर से निवेशकों को 18.7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

नितिन स्पिनर्स

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने नितिन स्पिनर्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है। नितिन स्पिनर्स के शेयर के लिए 295 रु का टार्गेट रखा गया है। नितिन स्पिनर्स का शेयर आज 263 रु पर बंद हुआ। टार्गेट तक पहुंचने में नितिन स्पिनर्स के शेयर से निवेशकों को 12.16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयरों पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article