बिजनेस

गजब का शेयर : 6 महीनों में दिया FD से 24 गुना रिटर्न, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 6 महीनों में निवेशकों का पैसा करीब-करीब डबल कर चुका है। इसने बीते 6 महीनों में निवेशकों को 96 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। हालांकि बीता 1 महीना इस शेयर के लिए बेहद खराब रहा है।

Image

राज रेयॉन के शेयर ने दिया 6 महीनों में भारी रिटर्न

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 6 महीनों में हुआ निवेशकों का पैसा लगभग डबल
  • राज रेयॉन के शेयर ने एफडी से 24 गुना रिटर्न दिया
  • 1 साल में इस शेयर ने दिया है 1861 फीसदी रिटर्न

Raj Rayon Industries Share : बीते 6 महीनों में शेयर बाजार में कोई खास तेजी नहीं आई है। इस साल तो अब तक शेयर बाजार ने एक सीमित रेंज में ट्रेड किया है। सेंसेक्स बीते 6 महीनों में केवल 2.82 फीसदी चढ़ा है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी केवल 1.64 फीसदी चढ़ा है। पर एक शेयर ऐसा है, जिसने बीते 6 महीनों में निवेशकों को एफडी से 24 गुना रिटर्न दिया है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।

6 महीनों में 96 फीसदी रिटर्न

हम यहां बात कर रहे हैं राज रेयॉन इंडस्ट्रीज के शेयर की। बीएसई डेटा के अनुसार राज रेयॉन इंडस्ट्रीज के शेयर ने बीते 6 महीनों में 96.11 फीसदी रिटर्न दिया है। इस समय एफडी पर सामान्य तौर पर 8 फीसदी सालाना रिटर्न मिल रहा है। यानी एक साल में केवल 8 फीसदी का फायदा, जबकि राज रेयॉन इंडस्ट्रीज के शेयर ने केवल 6 महीनों में 96 फीसदी रिटर्न दे दिया। एफडी के रिटर्न की तुलना में इसने 12 गुना रिटर्न दिया है। पर ये रिटर्न है केवल 6 महीनों का। यानी ये शेयर 6 महीनों में एफडी से 24 गुना रिटर्न दे चुका है। एक साल में कंपनी का शेयर 1861 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

कैसा रहा है प्रदर्शन

राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 7 अक्टूबर 2022 को 31.10 रु पर था, जबकि आज यह 60.99 रु पर बंद हुआ। हालांकि बीते एक महीने में कंपनी के शेयर में 31.79 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि राज रेयॉन इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 3,391.55 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 91.19 रु और निचला स्तर 2.97 रु रहा है।

राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का बिजनेस

1993 में शुरू की गयी राज रेयॉन इंडस्ट्रीज भारत में पॉलिएस्टर यार्न की प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। इसकी प्रोडक्ट रेंज में पॉलिएस्टर टेक्सचराइज़्ड यार्न, पार्शियली ओरिएंटेड यार्न और फुली ड्रॉन यार्न शामिल हैं। इसके हाई टेक्नोलॉजी प्लांट्स केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली में सिलवासा में स्थित हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article