SBI vs LIC Annuity Plan: अकसर लोगों को रिटायरमेंट के बाद के खर्चों की टेंशन होती है। ये टेंशन होनी भी चाहिए, क्योंकि रिटायरमेंट के बाद इनकम के सोर्स बहुत सीमित हो जाते हैं। जो लोग रिटायरमेंट के बाद सेफ और रेगुलर इनकम चाहते हैं उनके लिए एन्युटी स्कीम (Annuity Scheme) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि किस कंपनी की एन्युटी स्कीम में पैसा लगाया जाए। इसके लिए दो बड़े नाम सामने हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (SBI) और देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) कई एन्युटी प्लान्स पेश करते हैं। आपके लिए इनमें से किसका प्लान बेहतर रहेगा, आगे जानिए।
क्या होती है एन्युटी स्कीम
एन्युटी स्कीम के तहत निवेशक को एक बार पैसा लगाना होता है और उसके बदले एक निश्चित अवधि या पूरे जीवन के लिए उसे रेगुलर इनकम मिलती है। इन प्लानों में निवेश किए गए पैसे पर रिटर्न मिलता है और फिर यही पैसा किश्तों में निवेशक को दिया जाता है।
एसबीआई की एन्युटी स्कीम (SBI Annuity Deposit Scheme)
एसबीआई की एन्युटी स्कीम (SBI Annuity Deposit Scheme) के तहत भी एक बार पैसा जमा करने पर हर महीने कमाई होती है। इस कमाई में निवेश किए गए पैसे का कुछ हिस्सा और उस पर मिलने वाला रिटर्न शामिल होता है। हर महीने होने वाली ये कमाई इनकम का एक अच्छा सोर्स होता है।
इस डिपॉजिट की अवधि तीन से दस साल तक होती है और उस पर ब्याज दरें समान टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) जितनी होती हैं। वरिष्ठ नागरिकों अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है, जिससे ये स्कीम उनके लिए और भी अधिक आकर्षित बन जाती है।
कम से कम 25000 रु का निवेश जरूरी
एसबीआई की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। मगर कम से कम 25,000 रुपये का निवेश जरूरी है। जरूरत के समय आप जमा राशि के 75 फीसदी तक का लोन भी ले सकते हैं। बाकी जानकारी आप यहां से ले (https://sbi.co.in/web/personal-banking/investments-deposits/deposits/annuity-deposit-scheme) सकते हैं।
एलआईसी के पास 3 अच्छे एन्युटी प्लान
एलआईसी न्यू जीवन निधि योजना
इस प्लान में आप रेगुलर प्रीमियम भरेंगे और प्लान के मैच्योर होने पर आपको एन्युटी दी जाएगी। ये रिटायरमेंट के लिए एक बेहतर स्कीम है।
एलआईसी जीवन शांति योजना
इस प्लान में चाहे तो आप निवेश के बाद फौरन या कुछ समय बाद एन्युटी मिलती हैं। इस प्लान में पेमेंट लेने के कुल 10 ऑप्शन होते हैं। आप अपनी मर्जी के हिसाब से कोई ऑप्शन चुन सकते हैं।
एलआईसी जीवन अक्षय VII
इस प्लान में निवेशकों को 10 एन्युटी ऑप्शन मिलते हैं। इस प्लान में पेंशन निवेशक के जीवित रहने तक मिलती है। अगर आप चाहें तो निवेश के फौरन बाद भी एन्युटी मिलना शुरू हो सकती है।
