बिजनेस

Best Stocks To BUY: LIC और Dixon Tech शेयर में कमाई का मौका! एक्सपर्ट से जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 31, 2023, 07:54 PM IST

Best Stocks To BUY: LIC Share में बहुत ही शानदार अप मूव दिखने को मिल रहा है। Stock में Profit Booking आई, वहां पर एक Positive Revesal RSI के साथ बनाया और वहां पर एक अप मूव भी आया।

Image

Best Stocks To BUY: LIC और Dixon Tech शेयर में कमाई का मौका! एक्सपर्ट से जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

Best Stocks To BUY: यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो एक्सपर्ट ने यहां LIC Share और Dixon Tech Share में निवेश की राय दी है। एक्सपर्ट ने इसके साथ ही इन दोनों ही शेयरों में निवेश के लिए Share Price Target और Stop-Loss भी बताया है। ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट आदित्य अरोड़ा ने पहला शेयर निवेश के लिए LIC Share बताया है।

Share Price Target: LIC Share

उन्होंने कहा, "पहला शेयर LIC Share है। इस स्टॉक में बहुत ही शानदार अप मूव दिखने को मिल रहा है। Stock में Profit Booking आई, वहां पर एक Positive Revesal RSI के साथ बनाया और वहां पर एक अप मूव भी आया। करेंट लेवल से इस शेयर की खरीदारी की राय है।" उन्होंने LIC Share की खरीदारी के लिए Share Price Target 568 बताया है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने इसमें निवेश के लिए Stop-Loss 526 रखा है।

Dixon Tech Share को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट आदित्य ने दूसरा शेयर निवेश के लिए Dixon Tech Share बताया है। उन्होंने कहा,"Dixon Tech Share बहुत ही मजबूत स्टॉक है। कई छोटे Correction के बाद मुझे लग रहा है कि अब इसमें अप मूव आने वाला है।" एक्सपर्ट ने Dixon Tech Share की खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इस शेयर में निवेश के लिए Share Price Target 7000 बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस शेयर के लिए Stop-Loss 6450 का बताया है।

Watch Video: यहां देखें पूरा Video

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article