बिजनेस

सीनियर सिटिजन को FD पर BOI देगा 7.35 % तक का तगड़ा ब्याज, 4 लाख के निवेश पर समझें 3 साल की पूरी कैलकुलेशन

सरकारी बैंक Bank of India अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक की ओर से वर्तमान में तीन साल की अवधि वाली एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है।

Image

सीनियर सिटिजन एफडी रेट्स (Photo: iStock)

अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित निवेश के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी देना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल Bank of India अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि बैंक की ओर से वर्तमान में 3 साल की अवधि वाली एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है, जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न पाने का मौका मिल रहा है।

3 साल की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है बैंक?

Bank of India की मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार, 3 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.70 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को अतिरिक्त लाभ देते हुए 7.20 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा, सुपर सीनियर सिटिजन को और अधिक फायदा मिलता है, क्योंकि उन्हें 7.35 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इस तरह देखा जाए तो वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत अधिक और सुपर सीनियर सिटिजन को 0.65 प्रतिशत अधिक ब्याज का लाभ मिल रहा है।

4 लाख रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई निवेशक Bank of India की 3 साल की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। अगर 4 लाख रुपये की एफडी की जाए तो सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर लगभग 4,80,400 रुपये प्राप्त होंगे। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ मिलने के कारण उन्हें लगभग 4,86,400 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटिजन को सबसे अधिक ब्याज दर का फायदा मिलेगा और उन्हें मैच्योरिटी पर करीब 4,87,600 रुपये की राशि प्राप्त हो सकती है।

निवेशक श्रेणीनिवेश राशिब्याज दरमैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि (लगभग)
सामान्य नागरिक₹4,00,0006.70%₹4,80,400
सीनियर सिटिजन₹4,00,0007.20%₹4,86,400
सुपर सीनियर सिटिजन₹4,00,0007.35%₹4,87,600

एफडी क्यों है लोकप्रिय निवेश विकल्प?

एफडी को लंबे समय से सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। शेयर बाजार और अन्य जोखिम वाले निवेश विकल्पों की तुलना में इसमें पूंजी के नुकसान का खतरा बेहद कम होता है। यही कारण है कि कई निवेशक अपनी बचत का एक हिस्सा एफडी में रखना पसंद करते हैं। इसके अलावा, एफडी में निवेश करने पर पहले से ही यह पता होता है कि मैच्योरिटी पर कितना रिटर्न मिलेगा। इससे वित्तीय योजना बनाना आसान हो जाता है।

निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

एफडी में निवेश करने से पहले निवेशकों को अपनी वित्तीय जरूरतों और निवेश अवधि का आकलन जरूर करना चाहिए। साथ ही यह भी देखना चाहिए कि बैंक किस अवधि पर सबसे बेहतर ब्याज दर दे रहा है। अगर आप निकट भविष्य में पैसे की जरूरत नहीं होने की स्थिति में हैं, तो अधिक ब्याज वाली अवधि चुनकर बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे एक लिमिट के बाद एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स भी काटा जाता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article