बिजनेस

Bank of Baroda Share Fall: बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में 2.6% की गिरावट, 7500 करोड़ रु जुटाने का है प्लान

Bank of Baroda Share Today Price: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 8 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में कमजोरी दिख रही है। आज इसका शेयर 273.7 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले BSE पर 269.75 रु पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे इसका शेयर बीएसई पर 7.25 रु या 2.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 266.45 रु पर है।

Image

बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर फिसला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर गिरा
  • 2.6 फीसदी की आई गिरावट
  • 7500 करोड़ रु जुटाएगा बैंक

Bank of Baroda Share: बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर आज चर्चा में हैं, क्योंकि बैंक के बोर्ड ने डेब्ट कैपिटल इंस्ट्रूमेंट के जरिए 7,500 करोड़ रुपये तक की कैपिटल जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैंक ने कहा कि ये कैपिटल 31 मार्च, 2025 तक और आवश्यकता पड़ने पर उससे आगे भी किस्तों में जुटाई जा सकती है। साथ ही, यह पैसा तब जुटाया जाएगा, जब मार्केट अनुकूल होगा। आगे जानिए कैसा है बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर का हाल।

ये भी पढ़ें -

बैंक ऑफ बड़ौदा शेयर में दिख रही कमजोरी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 8 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में कमजोरी दिख रही है। आज इसका शेयर 273.7 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले BSE पर 269.75 रु पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे इसका शेयर बीएसई पर 7.25 रु या 2.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 266.45 रु पर है।

इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 1.38 लाख करोड़ रु है। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर बीते 5 कारोबारी सत्रों में 2.03 फीसदी फिसला (सुबह साढ़े 10 बजे तक के रेट के आधार पर) है।

कैसा रहा

बैंक ऑफ बड़ौदा

शेयर का परफॉर्मेंस
  • NSE के डेटा के अनुसार बीते 6 महीनों में ये शेयर 19.09 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 13.84 फीसदी चढ़ा है
  • एक साल में इसने करीब 31 फीसदी फायदा कराया है
  • 5 साल में शेयर 111 फीसदी रिटर्न दे चुका है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article