Star Cement Share Price Target: शेयर बाजार में बहुत से महंगे शेयर हैं। वहीं कुछ शेयर सस्ते भी हैं। यदि आप 200 रु तक के शेयर में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे। ये शेयर 200 रु की रेंज में है और आगे अच्छा रिटर्न दे सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इस कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी है। बता दें कि हम बात कर रहे हैं सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्टार सीमेंट की।
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टार सीमेंट को 271 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। स्टार सीमेंट लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 210.4 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 28 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
23 साल पुरानी है कंपनी
स्टार सीमेंट की शुरुआत 2001 में हुई थी। ये सीमेंट सेक्टर की कंपनी है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,512.04 करोड़ रु है।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते एक साल में स्टार सीमेंट का शेयर 41.3 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक स्टार सीमेंट का शेयर 19 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में इसने 17.3 फीसदी रिटर्न दिया है
- बीते एक महीने में ये 4 फीसदी फिसल चुका है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
