बिजनेस

Bank of Baroda से 50 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लेंगे तो कितनी देनी होगी EMI? देखें कैलकुलेशन

होम लोन लेने से पहले इंटरेस्ट रेट जरूर चेक करें। जो बैंक कम ब्याज पर लोन दें, उसी से लोन लें। इस तरह आप अच्छी बचत कर पाएंगे।

Image

Home Loan (Istock)

Home Loan EMI Calculator: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। अगर आप दिवाली तक घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी डील लेकर बड़ी बचत कर सकते हैं। बैंक त्योहारों के दौरान प्रोसेसिंग फीस से लेकर ब्याज दरों में छूट देते हैं। सरकारी सेक्टर के बैंक, Bank of Baroda ने त्योहारी सीजन की शुरुआत पर वाहन और मॉर्गेज लोन (संपत्ति की एवज में ऋण) पर ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। अब अगर आप BoB से 50 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेंगे तो कितनी मंथली ईएमआई आएगी? आइए जानते हैं।

BoB 7.45% की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा

आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा अपने होम लोन ग्राहकों को 7.45% की दर से शुरुआती ब्याज पर लोन मुहैया करा रहा है। हालांकि, होम लोन की ब्याज क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा तो BoB से आपको 7.45% की दर से होम लोन मिल सकता है। अब सवाल उठता है कि 50 लाख के होम लोन पर कितनी मंथली ईएमआई बनेगी? आगे कैलकुलेशन से हम आपको समझाते हैं।

कितनी बनेगी आपकी ईएमआई?

  • लोन अमाउंट: 50,00,000 रुपये
  • लोन की अवधि: 20 साल
  • इंटरेस्ट रेट:7.45%
  • मंथली ईएमआई: ₹40,127
  • कुल ब्याज: 46,30,464
  • कुल चुकाया जाने वाली राशि: 96,30,464

यानी 50 साल के लिए लोन पर आपकी मंथली ईएमआई 40,127 रुपये होगी।

होम लोन लेने में इन बातों का रखें ख्याल

ब्याज दर की तुलना करें: किसी भी बैंक से होम लोन लेने से पहले ब्याज दर की तुलना करें। लोन लेने से पहले थोड़ी रिसर्च से ही लाखों की बचत हो सकती है।

लोन अवधि सही से चुनें: लंबी अवधि का होम लोन मतलब कम EMI लेकिन ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। इसलिए लोन की अवधि का चुनाव समझदारी से करें।

हिडेन चार्ज पता करें: होम लोन लेने से पहले प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट चार्ज आदि जरूर पता करें।

फिक्स्ड vs फ्लोटिंग रेट समझें: फिक्स्ड ब्याज में EMI स्थिर रहती है, जबकि फ्लोटिंग रेट बाजार के हिसाब से बदलती है। इसलिए लोन लेने से पहले इन दोनों के अंतर को जरूर जानें और फिर लोन लें।

प्री-पेमेंट ऑप्शन देखें: होम लोन लेने से पहले प्री-पेमेंट ऑप्शन जरूर चेक करें। इससे आपको लोन चुकाने में आसानी होगी।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article