देश में मार्च में रंग का त्योहार होली मनाया जा रहा हैं। ऐसे में होली 2023 के अवसर पर 8 मार्च को तो बैंक बंद रहेंगे ही साथ ही आरबीआई बैंक की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, देश भर में लगभग 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों की बैंक 7 मार्च, 2023 से बंद हो जाएंगी। बता दें कि छुट्टियों को राज्यों और उनकी पब्लिक हॉलिडे के आधार पर बदला जा सकता है।
7 मार्च को इन शहरों के बैंकों की रहेगी छुट्टी:
होलिका दहन के मौके पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें बेलापुर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, रांची और श्रीनगर शामिल हैं।
8, 9 मार्च को इन शहरों के बैंकों की रहेगी छुट्टी:
8 मार्च को जिन शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं उनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक शामिल हैं। 9 मार्च, 2023 को बिहार में होली/या ओसंग के दूसरे दिन बैंक बंद रहेंगे।
मार्च 2023 में छुट्टियों की देखिए पूरी लिस्ट
- 3 मार्च: चापचर कुट
- 5 मार्च: रविवार
- 7 मार्च: होली/होली (दूसरा दिन)
- 8 मार्च: धुलेटी/डोलजात्रा/होली/याओसंग दूसरा दिन
- 9 मार्च: होली
- 11 मार्च : महीने का दूसरा शनिवार
- 12 मार्च: रविवार
- 19 मार्च: रविवार
- 22 मार्च: गुड़ी पड़वा
- 25 मार्च: चौथा शनिवार
- 26 मार्च: रविवार
- 30 मार्च: श्री राम नवमी
