बिजनेस

Bank Holidays in June 2023: जून में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 23, 2023, 08:28 AM IST

Bank Holidays in June 2023: मई का महीना कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में नया महीना जून शुरू हो जाएगा। अगले महीने यानी जून 2023 में बैकों की 12 छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बैंक के काम कर सकते हैं।

Image

Bank Holidays in June 2023: जून बैंक हॉलिडे लिस्ट

Photo : BCCL

Bank Holidays in June 2023: मई का महीना कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में नया महीना जून शुरू हो जाएगा। अगले महीने यानी जून 2023 में बैकों की 12 छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बैंक के काम कर सकते हैं। अगर आपको भी अगले महीने बैंक में किसी काम से जाना है तो पहले ये लिस्ट जरूर चेक कर लें। जून की 12 छुट्टियों में साप्तहिक 6 छुट्टियां शामिल है। यानी, इनके अलावा बाकी 6 दिन बैंक त्योहार और जयंती के कारण बंद रहने वाले हैं। तो चलिए जून में किस दिन किस वजह से बैंक बंद रहेंगे जानते हैं...

जून 2023 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

4 जून 2023: रविवार के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी।

10 जून 2023: दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

11 जून 2023: रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 जून 2023: गुरुवार, राजा सक्रांति के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

18 जून 2023: रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

20 जून 2023: गुरूवार, रथ यात्रा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

24 जून 2023: चौथे शनिवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

25 जून 2023: रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

26 जून 2023: खर्ची पूजा, सिर्फ त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

28 जून 2023: मंगलवार, ईद उल-अजहा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, केरल राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

29 जून 2023: गुरुवार, ईद उल-अज़हा के काण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।

30 जून 2023: शुक्रवार, रीमा ईद उल अजाह की वजह से छुट्टी रहेगी।

ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम

जून में जहां 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, वहीं इन सभी दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस मिलती रहेंगी। हालांकि, ग्राहक बैंकों में कैश जमा और पैसा निकालने का काम नहीं कर सकेंगे। सिर्फ एटीएम से ही पैसा निकाल सकेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article