बिजनेस

Bank Holidays in August 2023: अगस्त में 14 दिन नहीं होगा बैंकों में काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in August 2023: अगले महीने पड़ने वाली कुछ छुट्टियों पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं कुछ छुट्टियों पर चुनिंदा राज्यों और क्षेत्रों के बैंक रहेंगे। ये भी जानना जरूरी है कि किस छुट्टी पर कौन से राज्य के बैंक खुले रहेंगे। आगे जानिए पूरी डिटेल।

Image

अगस्त 2023 में बैंक की छुट्टियां

KEY HIGHLIGHTS
  • अगस्त में 14 दिन बैंकों की छुट्टी
  • अलग-अलग छुट्टी पर अलग-अलग क्षेत्रों के बैंक बंद रहेंगे
  • जल्द निपटा लें बैंक से जुड़ा बैंक

Bank Holidays in August 2023: सभी बैंक यूजर्स के लिए एक काम की खबर है। दरअसल अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो बेहतर की आप उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि कुछ ही दिन में जुलाई का महीना का खत्म हो जाएगा और अगले महीने यानी अगस्त में 14 दिन बैंकों में कोई काम नहीं होगा। हर महीने की तरह अगले महीने भी कई दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी, जिनमें दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं।

यदि आप अगले महीने ही अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाना चाहते हैं तो फिर छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें और आप उसी हिसाब से प्लान करके बैंक जाएं। वरना आपको बैंक पर ताला लगेगा मिलेगा।

हर छुट्टी पर सभी बैंक नहीं होंगे बंद

अगले महीने पड़ने वाली कुछ छुट्टियों पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं कुछ छुट्टियों पर चुनिंदा राज्यों और क्षेत्रों के बैंक रहेंगे। ये भी जानना जरूरी है कि किस छुट्टी पर कौन से राज्य के बैंक खुले रहेंगे। आगे जानिए पूरी डिटेल।

  • 6 अगस्त - रविवार (पूरे देश के बैंक बंद)
  • 8 अगस्त- Tendong Lho Rum Faat (गंगटोक में छुट्टी)
  • 12 अगस्त 2023 - दूसरा शनिवार (पूरे देश के बैंक बंद)
  • 13 अगस्त 2023 - रविवार (पूरे देश के बैंक बंद)
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस (पूरे देश के बैंक बंद)
  • 16 अगस्त - पारसी न्यू ईयर (बेलापुर, मुंबई और नागपुर के बैंक बंद)
  • 18 अगस्त - Tithi of Srimanta Sankardeva (गुवाहाटी)
  • 20 अगस्त 2023 - रविवार (पूरे देश के बैंक बंद)
  • 26 अगस्त 2023 - चौथा शनिवार (पूरे देश के बैंक बंद)
  • 27 अगस्त 2023 - रविवार (पूरे देश के बैंक बंद)
  • 28 अगस्त - First Onam (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
  • 29 अगस्त - Thiruvonam (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
  • 30 अगस्त - रक्षा बंधन (जयपुर और शिमला)
  • 31 अगस्त - रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरू जयंती और पांग ल्हाबसोल (देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम)

इन सेवाओं पर कोई असर नहीं

बैंक की छुट्टियों का यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता। आप इन सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article