बिजनेस

अगस्त 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays August 2025: अगस्त 2025 में कुल 15 बैंक छुट्टियां होंगी, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। भारत के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हर रविवार बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी की है, जिससे बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा।

Image

अगस्त में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank holidays August 2025: अगस्त महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? हर किसी की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि इस महीने कितने दिन बैंकों में काम होंगे और कितने दिन छुट्टी रहेगी। आइए देखें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अगस्त 2025 के लिए जारी की गई आधिकारिक बैंक छुट्टियों की लिस्ट। इस महीने कुल 15 दिन बैंकों छुट्टियां रहेंगी, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी के साथ-साथ कई क्षेत्रीय त्योहार और वीक ऑफ की छुट्टियां (शनिवार-रविवार) शामिल हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक भारत में दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे, और महीने के सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

ध्यान दें कि राज्यवार छुट्टियां (August Bank Holidays) स्थानीय और क्षेत्रीय जरुरतों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों की सही जानकारी लेना बेहतर होगा ताकि आप आपातकालीन स्थिति या लंबे वीकेंड के लिए पहले से तैयारी कर सकें। नीचे अगस्त 2025 के लिए बैंक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल दिया गया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की छुट्टियां भी शामिल हैं।

August Bank Holidays: अगस्त 2025 में बैंक छुट्टियां का पूरा शेड्यूल

बैंक छुट्टियां की तारीख और दिनकहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक
3 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
8 अगस्त (शुक्रवार)गंगटोक (सिक्किम) में तेंडोंग ल्हो रुम फात के कारण बैंक बंद
9 अगस्त (शनिवार)अहमदाबाद (गुजरात), भोपाल (मध्य प्रदेश), भुवनेश्वर (ओडिशा), देहरादून (उत्तराखंड), जयपुर (राजस्थान), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रक्षा बंधन और झुलना पूर्णिमा के कारण बैंक बंद; साथ ही पूरे भारत में दूसरा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
10 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
13 अगस्त (बुधवार)इंफाल (मणिपुर) में पैट्रियट्स डे के कारण बैंक बंद
15 अगस्त (शुक्रवार)पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस, पारसी नया साल (शाहेंशाही) और जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद
16 अगस्त (शनिवार)अहमदाबाद, अइजॉल, भोपाल, रांची, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग, जम्मू, श्रीनगर, विजयवाड़ा में जन्माष्टमी (श्रावण वड-8) और कृष्ण जयंती के कारण बैंक बंद।
17 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
19 अगस्त (मंगलवार)अगरतला (त्रिपुरा) में महाराजा बीर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर के जन्मदिन के कारण बैंक बंद
23 अगस्त (शनिवार) पूरे भारत में चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद
24 अगस्त (रविवार) पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
25 अगस्त (सोमवार)गुवाहाटी (असम) में श्रीमंत संकर्देवा के तिरुभव तिथि के कारण बैंक बंद
27 अगस्त (बुधवार)अहमदाबाद, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा में गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, वरसिद्धि विनायक व्रत, गणेश पूजा और विनायक चतुर्थी के कारण बैंक बंद
28 अगस्त (गुरुवार)भुवनेश्वर और पणजी में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और नुआखाई के कारण बैंक बंद
31 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद

बैंक बंद होने पर क्या लेन-देन कर सकते हैं?

राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं, जब तक कि तकनीकी या अन्य कारणों से यूजर्स को सूचित न किया जाए। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से निकासी की जा सकती है, और ऐप तथा UPI सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

बैंक छुट्टियों का नियम और घोषणा

RBI द्वारा बैंक की वार्षिक छुट्टियों की सूची नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित की जाती है, जो चेक और प्रॉमिसरी नोट्स के लेन-देन को नियंत्रित करता है। इन छुट्टियों के दौरान इन वित्तीय उपकरणों से संबंधित लेन-देन संभव नहीं होता।

RBI और राज्य सरकारें राष्ट्रीय व स्थानीय त्यौहार, कार्यात्मक जरूरतों और सांस्कृतिक उत्सवों को ध्यान में रखते हुए बैंक छुट्टियों की लिस्ट बनाती हैं। केंद्रीय बैंक यह घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट और बैंक तथा वित्तीय संस्थानों को नोटिफिकेशन के माध्यम से करती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article