बिजनेस

Is Today Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद रहेंगे, चेक करें अपने शहर की जानकारी

7 जून 2025, शनिवार को देशभर में बकरीद (ईद-उल-अधा) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। आमतौर पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं लेकिन बकरीद के कारण कुछ राज्यों में 7 जून को बैंक बंद रहेंगे, भले ही यह पहला शनिवार हो।

Image

तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट!

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

7 जून 2025, शनिवार को देशभर में बकरीद (ईद-उल-अधा) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। आमतौर पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं लेकिन बकरीद के कारण कुछ राज्यों में 7 जून को बैंक बंद रहेंगे, भले ही यह पहला शनिवार हो।

बकरीद क्या है और इसका महत्व

ईद-उल-अधा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए दूसरा सबसे पवित्र त्योहार है। यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम महीने धुल हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद? (राज्यवार सूची)

अगर्तला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम।

जहां बैंक खुले रहेंगे

अहमदाबाद, गंगटोक और ईटानगर में 7 जून को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि वहां बकरीद की छुट्टी निर्धारित नहीं है।

कब-कब बंद रहते हैं बैंक?

भारत में दूसरे और चौथे शनिवार को तथा हर रविवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक व राज्य स्तरीय त्योहारों पर संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में किसी भी बैंक शाखा में जाने से पहले स्थानीय अवकाश की पुष्टि करना बेहतर होता है।

आगामी बैंक छुट्टियां (जून 2025)

11 जून (बुधवार) - संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा - सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद

27 जून (शुक्रवार) - रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) - ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद

30 जून (सोमवार)-रेमना नी- मिजोरम में बैंक बंद

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article