Bharat Bandh, Bank Holiday Today: कई कर्मचारी यूनियनों के द्वाार आज बुधवार 9 जुलाई 2025 को देशभर में भारत बंद आयोजित किया गया है, जिसमें बैंकिंग, बीमा, डाक, परिवहन, निर्माण और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल सरकार की "श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों" के विरोध में बुलाई गई है।
क्या आज बैंक बंद रहेंगे?
नहीं, आज कोई आधिकारिक बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है। यानी तकनीकी रूप से बैंक खुले रहने चाहिए। लेकिन ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। खासतौर पर उन बैंकों में जहां यूनियन सक्रिय हैं या कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA से जुड़ा) और बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी इस हड़ताल का हिस्सा हैं।
जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays in July 2025)
- 5 जुलाई (शनिवार) – जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
- 14 जुलाई (सोमवार) – शिलॉंग में बेह देइनखलम त्योहार के चलते बैंक बंद।
- 16 जुलाई (बुधवार) – देहरादून (उत्तराखंड) में हरेला पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 17 जुलाई (गुरुवार) – शिलॉंग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक अवकाश।
- 19 जुलाई (शनिवार) – अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद।
- 20 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
- 28 जुलाई (सोमवार) – गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
ट्रेड यूनियन नेताओं के अनुसार, हड़ताल का असर कई प्रमुख क्षेत्रों पर पड़ सकता है। बैंकिंग और बीमा सेवाएं, डाक सेवाएं, राज्य परिवहन सेवाएं, बिजली आपूर्ति 27 लाख से अधिक बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कोयला खनन और फैक्ट्रियां।
स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे
राज्य सरकारों ने स्कूल या कॉलेजों के लिए कोई छुट्टी घोषित नहीं की है। इसलिए शैक्षणिक संस्थान खुले रहेंगे, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो सकता है।
हड़ताल क्यों हो रही है?
ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि सरकार पिछले 10 सालों से वार्षिक श्रम सम्मेलन नहीं कर रही। चार श्रम कोड लागू कर रही है जिससे यूनियनों की ताकत और सामूहिक सौदेबाज़ी कमजोर हो रही है। नीतियां कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देती हैं और कल्याणकारी राज्य की भूमिका छोड़ दी गई है। यूनियनों ने सरकार को 17 बिंदुओं वाली मांगों की सूची भी सौंपी है।
यूनियनों की अपील
ट्रेड यूनियनों ने सभी मजदूरों से अपील की है कि वे इस आम हड़ताल को सफल बनाएं। AITUC की नेता अमरजीत कौर के मुताबिक, पूरे देश में 25 करोड़ से ज्यादा मजदूर हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं।
9 जुलाई 2025 को बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। कोई आधिकारिक बैंक हॉलिडे नहीं है, लेकिन हड़ताल के कारण कुछ शाखाएं बंद रह सकती हैं या स्टाफ की कमी हो सकती है। अन्य सेवाएं जैसे डाक, बिजली और परिवहन भी प्रभावित हो सकते हैं। स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे।
