बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस पर बैंक बंद हैं या खुले? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज शनिवार 15 अगस्त 2026 (80वां स्वतंत्रता दिवस) है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं।

Image

आज बैंक खुले हैं या बंद?

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 है। बैंक से जुड़े जरूरी कामों के लिए आमतौर पर लोगों को शाखा जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए शनिवार को बैंकिंग काम निपटाना आसान होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहती हैं। आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस भी है। इसलिए अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो शाखा जाने से पहले छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें।

Bank Holiday Today : 15 अगस्त को देशभर में बैंक बंद

आज 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टी लिस्ट के अनुसार, यह एक अनिवार्य राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) है। इसलिए, देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। यह नियम पूरे भारत में समान रूप से लागू होता है। इसके अलावा, शाहनशाही कैलेंडर के अनुसार 15 अगस्त को पारसी नववर्ष भी मनाया जा रहा है।

अगस्त 2026 में बाकी बची बैंक छुट्टियां

स्वतंत्रता दिवस के अलावा भी अगस्त 2026 में कई क्षेत्रीय छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश आने वाले हैं। बैंकों में रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को नियमित छुट्टी होती है। जानिए अगस्त के बाकी दिनों में बैंक कब-कब बंद रहेंगे:-

  • 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी और पहले ओणम के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद / बारहवफात / थिरुवोनम के मौके पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई, पटना, जम्मू, श्रीनगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल और श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, देहरादून, कानपुर, लखनऊ, शिमला, गंगटोक और कोच्चि में बैंक अवकाश रहेगा।

शाखाएं बंद, लेकिन डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही स्वतंत्रता दिवस पर बैंकों की भौतिक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहेंगी। आप अपने घर बैठे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) पेमेंट और एटीएम (ATM) के जरिए पैसों का लेन-देन या अन्य जरूरी वित्तीय काम आसानी से निपटा सकते हैं। कैश निकालने और डिजिटल ट्रांसफर जैसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

RBI कैसे तय करता है बैंक अवकाश?

हर साल की शुरुआत में Reserve Bank of India (RBI) बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इसमें शामिल होते हैं। राष्ट्रीय अवकाश, राज्यों के प्रमुख त्योहार, सभी रविवार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार। इस व्यवस्था से ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्य पहले से प्लान करने में सुविधा मिलती है।

बैंक छुट्टियों की अलग-अलग श्रेणियां

RBI बैंक अवकाश को मुख्य रूप से कई श्रेणियों में बांटता है, जैसे परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) अवकाश, RTGS अवकाश बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश, इसी आधार पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां लागू की जाती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article