बिजनेस

Bank Holiday Today: आज बैंक खुलेंगे या नहीं? ब्रांच जाने से पहले यहां करें चेक, जानें अप्रैल में कब-कब है छुट्टी

Bank Holiday on 12 April 2025: आज 12 अप्रैल को शनिवार का दिन है। हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं और आज महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके चलते आज देश भर के बैंक बंद रहेंगे। कस्टमर आरबीआई के आधिकारिक चैनलों, वेबसाइट और बैंकों की अधिसूचनाओं के जरिए बैंक हॉलिडे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

आज बंद रहेंगे बैंक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज बंद रहेंगे बैंक
  • आज है दूसरा शनिवार
  • अब सीधे मंगलवार को खुलेंगे बैंक

Bank Holiday on 12 April 2025: आज 12 अप्रैल को शनिवार का दिन है। हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं और आज महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके चलते आज देश भर के बैंक बंद रहेंगे। कस्टमर आरबीआई के आधिकारिक चैनलों, वेबसाइट और बैंकों की अधिसूचनाओं के जरिए बैंक हॉलिडे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय बैंक बैंक हॉलिडे को तीन कैटेगरी में बांटता है। इनमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) हॉलिडे और क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

तारीखछुट्टी का कारणदिन
1 अप्रैलसाल के अंत में बैंक क्लोजिंग/सरहुलमंगलवार
5 अप्रैलबाबू जगजीवन राम का जन्मदिनशनिवार
10 अप्रैलमहावीर जयंतीगुरुवार
14 अप्रैलअंबेडकर जयंती/विशु/बोहाग बिहू/तमिल नव वर्षसोमवार
15 अप्रैलबंगाली नव वर्ष दिवस/हिमाचल दिवस/बोहाग बिहूमंगलवार
16 अप्रैलबोहाग बिहूबुधवार
18 अप्रैलगुड फ्राइडेशुक्रवार
21 अप्रैलगरिया पूजासोमवार
29 अप्रैलभगवान श्री परशुराम जयंतीमंगलवार
30 अप्रैलबसव जयंती/अक्षय तृतीयाबुधवार

शनिवार और रविवार की छुट्टियां

ऊपर वाली लिस्ट में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी शामिल नहीं है। बता दें कि 12 अप्रैल को दूसरे और 26 अप्रैल को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 6, 13, 20 और 27 अप्रैल को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि शनिवार-रविवार को छोड़कर बाकी सभी छुट्टियां सभी राज्यों में नहीं होतीं। बल्कि अलग-अलग छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के लिए लागू होती हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग रहती है चालू

हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इससे लोग ऑनलाइन लेनदेन, बिल भुगतान और इन बैंकों के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अन्य ऑनलाइन सेवाएं ले सकेंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article