बिजनेस

Bank Holiday: 9 मई 2025 शुक्रवार को बैंक का हॉलिडे क्यों है? जानें पूरी जानकारी

जानिए क्यों 9 मई 2025 को पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है।

Image

9 मई को सिर्फ पश्चिम बंगाल में बैंक अवकाश रहेगा।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 9 मई को सिर्फ पश्चिम बंगाल में बैंक अवकाश रहेगा।
  • यह छुट्टी रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित की गई है।
  • ग्राहक UPI और नेट बैंकिंग जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

Bank Holiday: शुक्रवार, 9 मई 2025 को पश्चिम बंगाल में बैंक हॉलिडे रहेगा। यह दिन महान कवि और नोबेल विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। राज्य सरकार की ओर से इस अवसर पर हॉलिडे घोषित किया जाता है, जिस कारण सरकारी और कई निजी बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

मई 2025 में प्रमुख बैंक हॉलिडे (राज्य अनुसार)

9 मई (शुक्रवार): रवींद्रनाथ टैगोर जयंती – केवल कोलकाता और पश्चिम बंगाल में हॉलिडे

12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा – देश के कई राज्यों में बैंक बंद

16 मई (शुक्रवार): राज्य दिवस – सिर्फ गंगटोक में हॉलिडे

26 मई (सोमवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती – अगरतला में हॉलिडे

29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती – शिमला में बैंक बंद

मई 2025 की बैंक छुट्टियां

  • सभी रविवार – 4, 11, 18, 25 मई
  • दूसरा और चौथा शनिवार – 10 और 24 मई

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी?

हाँ, बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स से लेन-देन पहले की तरह किया जा सकेगा। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए बैंक संबंधी जरूरी काम हॉलिडे से पहले निपटा लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article