बिजनेस

बजाज फाइनेंस ने दिया 2200% रिकॉर्ड डिविडेंड, आज है रिकॉर्ड डेट; जल्द होगा स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू

बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 44 रुपये (2200%) का रिकॉर्ड अंतिम डिविडेंड देने की घोषणा की है, जिसका रिकॉर्ड डेट 30 मई 2025 है। कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट भी घोषित किया है, जिसके रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित होंगे। इस साल अब तक शेयर ने 32% से अधिक की बढ़त दिखाई है। निवेशकों के लिए यह डिविडेंड और आगामी स्टॉक स्प्लिट बड़ी खुशखबरी है।

Image

बजाज फाइनेंस डिविडेंड।

Photo : BCCL

बजाज समूह की प्रमुख कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 44 रुपये (2200%) का अंतिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इसके अलावा, कंपनी ने 9 मई को रिकॉर्ड डेट के साथ 9 रुपये का विशेष डिविडेंड भी घोषित किया था। कंपनी ने बताया है कि अंतिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई 2025 तय की गई है। इस दिन तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के पात्र होंगे।

स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की तैयारी

बजाज फाइनेंस ने अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट करने और 4:1 के अनुपात में बोनस इश्यू जारी करने की भी घोषणा की है। हालांकि, इनका रिकॉर्ड डेट अभी कंपनी द्वारा घोषित नहीं किया गया है।

शेयर की शानदार परफॉर्मेंस

29 मई को बजाज फाइनेंस का शेयर 9203.90 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 0.72% कम था। इस साल अब तक शेयर की कीमत में 32% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले 1, 2, 3 और 5 वर्षों में शेयर क्रमशः 35%, 32%, 53% और 371% बढ़ चुका है।

बजाज फाइनेंस की 38वीं वार्षिक आम बैठक 24 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जहां वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिणामों और डिविडेंड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article