बिजनेस

Bajaj Auto Buyback: बजाज ऑटो करेगी शेयरों का बायबैक, 20 फीसदी कमाई का मोका, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Bajaj Auto Buyback: बजाज ऑटो ने शेयरों के बायबैक का ऐलान किया है। बजाज ऑटो देश की प्रमुख ऑटो कंपनियों में से एक है। ये 4000 करोड़ रु के शेयरों का बायबैक करेगी। बता दें कि बायबैक में कंपनियां शेयरधारकों से अपने शेयर वापस खरीदती हैं।

Image

बजाज ऑटो करेगी बायबैक

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज ऑटो ने किया बायबैक का ऐलान
  • 10000 रु है बायबैक में प्राइस
  • खरीदेगी 4000 करोड़ रु के शेयर

Bajaj Auto Buyback: बजाज ऑटो ने शेयरों के बायबैक का ऐलान किया है। बजाज ऑटो देश की प्रमुख ऑटो कंपनियों में से एक है। ये 4000 करोड़ रु के शेयरों का बायबैक करेगी। बता दें कि बायबैक में कंपनियां शेयरधारकों से अपने शेयर वापस खरीदती हैं। इसमें वे मार्केट रेट के मुकाबले शेयरधारकों से अधिक रेट पर शेयर खरीदती हैं। बजाज ऑटो का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 8357 रु पर बंद हुआ, जबकि इसने बायबैक में शेयरों का प्राइस 10000 रु तय किया है। इस लिहाज से जिन शेयरधारकों से कंपनी शेयर वापस खरीदेगी, उन्हें मौजूदा भाव के आधार पर प्रति शेयर 1643 रु या करीब 20 फीसदी रिटर्न मिलेगा।

ये भी पढ़ें -

कैसे करें बायबैक में आवेदन

बायबैक इश्यू में भी रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाता है। बजाज ऑटो के बायबैक इश्यू में रिकॉर्ड 29 फरवरी है। बायबैक के लिए 29 फरवरी की रिकॉर्ड डेट से तय होगा कि कौन से शेयरधारक इसके बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र हैं। फिर आप अपने ब्रोकरेज फर्म (मोबाइल ऐप) के पास इश्यू में आवेदन कर सकेंगे।

क्यों करती हैं कंपनियां बायबैक

  • जब किसी कंपनी के पास कैश अधिक हो और उसके पास निवेश के कम ऑप्शन हों
  • बायबैक शेयरधारकों को फायदा पहुंचाने का एक टैक्स इफेक्टिव ऑप्शन है
  • बायबैक से कंपनियों की वैल्यूएशन में सुधार होता है
  • शेयर की वैल्यू बढ़ाने के लिए बायबैक किया जाता है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बायबैक इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article