बिजनेस

GPT Healthcare IPO: 22 फरवरी को खुलेगा जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ, जानिए कंपनी की डिटेल

GPT Healthcare IPO: आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड नाम से अस्पताल चलाने वाली जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड का आईपीओ (IPO) 22 फरवरी को खुलेगा। आईपीओ में 40 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

Image

22 फरवरी को खुलेगा जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 22 फरवरी को खुलेगा जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ
  • 21 फरवरी को एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा इश्यू
  • अभी नहीं हुआ प्राइस बैंड का ऐलान

GPT Healthcare IPO: आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड नाम से अस्पताल चलाने वाली जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड का आईपीओ (IPO) 22 फरवरी को खुलेगा। आईपीओ के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी के पास जमा दस्तावेज के अनुसार, बड़े (एंकर) निवेशक एक दिन पहले यानी 21 फरवरी को शेयर खरीद के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ 26 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ में 40 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्राइवेट इक्विटी कंपनी बनयानट्री ग्रोथ कैपिटल 2.6 करोड़ शेयर की बिक्री ओएफएस के जरिए करेगी।

ये भी पढ़ें -

कुल कितने हॉस्पिटल हैं जीपीटी हेल्थकेयर के पास

कोलकाता की जीपीटी हेल्थकेयर में 2.6 करोड़ शेयर या 32.64 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली बनयानट्री कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है। कोलकाता में 2000 में आठ बिस्तरों के अस्पताल से शुरुआत करने वाली जीपीटी हेल्थकेयर 561 बिस्तरों की कुल क्षमता के साथ विभिन्न सुविधाओं वाले चार अस्पताल चलाती है।

कैसे रहे कंपनी के वित्तीय नतीजे

बीते वित्त वर्ष (2022-23) में कंपनी की कुल आय 7.11 प्रतिशत बढ़कर 366.73 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 342.40 करोड़ रुपये थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 39.01 करोड़ रुपये रह गया, जो 2021-22 में 41.66 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article