बेंगलुरु स्थित एफएमसीजी कंपनी Orkla India के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को आज अलॉटमेंट मिल गया है। हालांकि, आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बुरी खबर है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के GMP में बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि रिटेल निवेशकों के लिए यह आईपीओ 29 से 31 अक्टूबर तक खुला था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, ओर्कला इंडिया के आईपीओ को जबरदस्त 48.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसके बावजूद जीएमपी में गिरावट दर्ज की है।
बताते चलें कि MTR फूड्स ब्रांड की मालिक कंपनी Orkla India Ltd के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान निवेशकों से अच्छी मांग मिली थी। कंपनी ने प्रति शेयर 695-730 रुपये प्राइस बैंड तय किया था। इस आईपीओ में लॉट साइज 20 शेयरों का था। कुल इश्यू साइज 1,667.52 करोड़ रुपये था, जो पूरी तरह से 2,28,43,004 इक्विटी शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के रूप में था।
क्या चल रहा है ताजा GMP?
इन्वेस्टग्रेन डॉट कॉम के अनुसार, Orkla India IPO का ताजा जीएमपी ₹68 है, जिसे 4 नवंबर 2025 सुबह 09:01 बजे अपडेट किया गया। ₹730 के प्राइस बैंड के साथ, Orkla India IPO की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹798 है (कैप प्राइस + आज का जीएमपी)। प्रति शेयर हो सकती है। यानी निवेशकों को 9.32% रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वहीं, पिछले 11 सत्रों की ग्रे मार्केट गतिविधियों के आधार पर, आज Orkla India IPO का जीएमपी में गिरावट आई है। लिस्ट होने से पहले इसमें और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इस आईपीओ का अधिकतम GMP ₹145 रुपये दर्ज किया गया।
लॉन्ग टर्म को लेकर ब्रोकरेज बुलिश
ब्रोकरेज फर्म ओर्कला इंडिया की लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न देने को लेकर बुलिश हैं। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का मजबूत फाइनेंशियल, विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मार्केट में अच्छी हिस्सेदारी, इसे लॉन्ग टर्म में एक बेहतर रिटर्न देने वाली कंपनी के रूप में पेश करता है। निवेशकों को इस आईपीओ में क्षेत्रीय जुड़ाव पर ज़ोर दे रहे हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के विश्लेषकों ने कहा कि कंपनी अपनी मजबूत बैलेंस शीट, स्थिर नकदी प्रवाह और अनुकूल नीतिगत बदलावों के बल पर निरंतर विकास के लिए अच्छी स्थिति में है। एंजल वन के अनुसार, Orkla India Limited ने वित्त वर्ष 2025 में ₹2,455.2 करोड़ के राजस्व पर ₹255.7 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो साल-दर-साल मुनाफे और टॉपलाइन दोनों में वृद्धि को दर्शाता है। यह कंपनी और इसकी पैरेंट ग्रुप दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
