बिजनेस

बाबा रामदेव बेच रहे पतंजलि फूड्स के शेयर, 165 रु सस्ते में खरीदने का मौका, बैठे-बैठे होगा फायदा

Patanjali Foods OFS: बीएसई (BSE) पर इस समय पतंजलि फूड्स का शेयर 1,165.10 रु पर है। जबकि ऑफर के तहत आपको ये शेयर 1000 रु में मिल सकता है। यानी आपको हर शेयर पर बैठ-बैठे 165 रु का फायदा हो सकता है।

Image

पतंजलि फूड्स का ऑफर फोर सेल खुला

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • पतंजलि फूड्स का ओएफएस खुला
  • रिटेल इंवेस्टर्स भी खरीद सकते हैं शेयर
  • 165 रु सस्ता मिल सकता है शेयर

Patanjali Foods OFS: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) शेयर बाजारों में अपने ग्रुप की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के 2.53 करोड़ शेयर या 7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी यह कदम लिस्टिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाने जा रही है। खाद्य तेल और अन्य खाद्य प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर ऑफर फोर सेल (ओएफएस) रूट से बेचे जाएंगे।

कितने में मिलेंगे शेयर

इस ऑफर के लिए स्टॉक्स की न्यूनतम कीमत 1,000 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। यह ऑफर 13 जुलाई को खुलकर 14 जुलाई को बंद होगा। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में पतंजलि फूड्स ने कहा है कि न्यूनतम कीमत पर वह इस शेयर बिक्री से कम से कम 2,530 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।

सस्ते में खरीदने का मौका

बीएसई (BSE) पर इस समय पतंजलि फूड्स का शेयर 1,165.10 रु पर है। जबकि ऑफर के तहत आपको ये शेयर 1000 रु में मिल सकता है। यानी आपको हर शेयर पर बैठ-बैठे 165 रु का फायदा हो सकता है।

ध्यान रहे कि ऑफर का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों के लिए रिजर्व है। यदि इस कैटेगरी में कम शेयरों के लिए आवेदन कम रहते हैं तो नॉन-रिटेल कैटेगरी में अन्य बिडर्स के लिए शेयर उपलब्ध कराए जाएंगे। रिटेल इंवेस्टर्स केवल 14 जुलाई को ही शेयर खरीद पाएंगे।

कितनी है मार्केट कैपिटल

बीएसई पर बुधवार को पतंजलि फूड्स का शेयर मामूली बढ़त के साथ 1,228.05 रुपये पर बंद हुआ, जबकि आज करीब 11 बजे ये 5 फीसदी गिरकर 1,165.10 रु पर आ गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 42,232.13 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article