बिजनेस

Patanjali Products Ban: नहीं थम रही बाबा रामदेव की मुश्किलें, पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स पर लगा बैन, देखिए लिस्ट

Patanjali Products Ban: उत्तराखंड ड्रग्स कंट्रोलर विभाग (लाइसेंसिंग अथॉरिटी) ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है। पतंजलि की दिव्य फार्मेसी को झटका देते हुए सरकार ने 14 प्रोडक्ट्स का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

Image

पतंजलि के कई प्रोडक्ट्स पर लगा बैन

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • भ्रामक विज्ञापन मामले में रामदेव मांग चुके हैं सुप्रीम कोर्ट में माफी
  • पतंजलि के खिलाफ चल रहा है सुप्रीम कोर्ट में केस
  • अब पतंजलि के कई प्रोडक्ट्स पर सरकार ने लगाया बैन

Patanjali Products Ban: बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट से लगातार फटकार खा रहे बाबा रामदवे की पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स पर अब बैन लग गया है। उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि के इन प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया है।

उत्तराखंड सरकार ने लाइसेंस किया सस्पेंड

उत्तराखंड ड्रग्स कंट्रोलर विभाग (लाइसेंसिंग अथॉरिटी) ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है। पतंजलि की दिव्य फार्मेसी को झटका देते हुए सरकार ने 14 प्रोडक्ट्स का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। दिव्य फार्मेसी की दवाओं पर भ्रामक विज्ञापन मामले में सस्पेंड किया गया है।

पतंजलि के किस-किस प्रोडक्ट्स पर लगा बैन

पतंजलि के जिन प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया गया है उनमें- दिव्य फार्मेसी की दृष्टि आई ड्रॉप, श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेहा, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट और आईग्रिट गोल्ड शामिल हैं।

बाबा रामदेव और बालकृष्ण मांग चुके हैं माफी

योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण द्वारा प्रकाशित माफीनामे से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट 30 अप्रैल को सुनवाई करेगा। ये दोनों मंगलवार को कोर्ट में मौजूद रहेंगे। 23 अप्रैल को पिछली सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने समाचार पत्रों में अपनी माफी को "प्रमुखता से" प्रदर्शित नहीं करने के लिए पतंजलि की खिंचाई की थी। अदालत ने पूछा था कि क्या पतंजलि द्वारा अखबारों में दी गई माफी का आकार उसके उत्पादों के लिए पूरे पेज के विज्ञापन के समान था। पतंजलि ने कहा था कि उसने 67 अखबारों में माफीनामा प्रकाशित किया है और कहा है कि वह अदालत का पूरा सम्मान करता है और अपनी गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article