बिजनेस

Tata Power Share Price: किस लेवल पर करें टाटा पावर स्टॉक पर प्रॉफिट बुकिंग, जानें कहां तक दौड़ लगाएगा शेयर

Tata Power Share Price Strategy: टाटा पावर के शेयरों में 1.93% की बढ़त देखने को मिली। यह 485.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जबकि पिछले बंद भाव 475.90 रुपये प्रति शेयर था। बीएसई पर यह शेयर 481.75 रुपये पर खुला और 494.85 रुपये से 477.50 रुपये प्रति शेयर के दायरे में कारोबार करता रहा। आज शेयर्स ने 494.85 का अपना ऑल टाइम हाई टच किया।​

Image

टाटा पावर शेयर प्राइस।

Photo : Times Now Digital

Tata Power Share Price Strategy: मार्केट एक्सपर्ट ने ईटी नाउ स्वदेश पर टाटा पावर पर निवेश की राय दी है। उन्होंने पिछले एक हफ्ते में ही 10% चढ़ने वाले टाटा पावर स्टॉक का शेयर प्राइस टारगेट भी बताया है। यदि आप ने भी हाल ही शेयर खरीदा है तो आपको किस लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग करनी चाहिए उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यहां देखें पूरा वीडियो

Tata Power Share Price Strategy

ईटी नाउ स्वदेश पैनलिस्ट और मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में ही ये स्टॉक 10% तक चढ़ गया है। अगर आप ने हाल ही शेयर खरीदा है 463 के आस पास तो आपको 495-500 के लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग कर लेनी चाहिए। यहाँ पर एक रेजिस्टेंस हो सकता है तो यहां प्रॉफिट बुक करना सही रहेगा।

Tata Power Current Share Price

शुक्रवार को, टाटा पावर के शेयरों में 1.93% की बढ़त दर्ज की गई और यह 485.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जबकि पिछले बंद भाव 475.90 रुपये प्रति शेयर था। बीएसई पर यह शेयर 481.75 रुपये पर खुला और 494.85 रुपये से 477.50 रुपये प्रति शेयर के दायरे में कारोबार करता रहा। आज शेयर्स ने 494.85 का अपना ऑल टाइम हाई टच किया।

Tata Power Current Share Price History: 6 महीने में 24.91 फीसदी उछला

27 सितंबर तक, टाटा पावर के शेयरों में पिछले छह महीनों में 24.91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो वर्षों में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिसमें 123.09 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन और पांच वर्षों में, टाटा पावर के शेयरों में क्रमशः 249.62% और 681.16% की बढ़ोतरी हुई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article