बिजनेस

Stock Market Fraud: शेयर मार्केट की ‘She Wolf’ या सबसे बड़ी ठग? अस्मिता पटेल का झूठ बेनकाब,सेबी की रेड, ₹54 करोड़ जब्त

Stock Market Fraud, Trading School Scam, SEBI Investigation, Asmita Patel Trading School: सेबी (SEBI) की जांच में अस्मिता पटेल और उनकी कंपनी Asmita Patel Global School of Trading Pvt Ltd के फर्जी दावे बेनकाब हुए। ₹140 करोड़ का पोर्टफोलियो मैनेज करने का दावा झूठा निकला, जबकि उनकी असली ट्रेडिंग प्रॉफिट सिर्फ ₹12.28 लाख थी। सेबी ने ₹54 करोड़ जब्त कर लिए हैं और ₹104.6 करोड़ की जांच जारी है।

Image

अस्मिता पटेल का ₹140 करोड़ का ट्रेडिंग पोर्टफोलियो झूठा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • अस्मिता पटेल की असली ट्रेडिंग प्रॉफिट सिर्फ ₹12.28 लाख थी, जबकि 300% रिटर्न का दावा किया गया।
  • ₹140 करोड़ का पोर्टफोलियो प्रबंधन पूरी तरह फर्जी निकला, सेबी ने इसे "बेसलेस" बताया।
  • ₹54 करोड़ जब्त किए गए, जबकि ₹104.6 करोड़ पर अभी जांच जारी है।

Stock Market Fraud, Asmita Patel Trading School: स्टॉक मार्केट में खुद को "शे वुल्फ" और "ऑप्शंस क्वीन" बताने वाली अस्मिता पटेल पर सेबी (SEBI) ने बड़ा एक्शन लिया है। Asmita Patel Global School of Trading Pvt Ltd और इसकी निदेशक अस्मिता पटेल ने ट्रेडिंग कोर्स के जरिए छात्रों को 300% तक का रिटर्न देने का दावा किया था। लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि चार साल में उनकी असली ट्रेडिंग प्रॉफिट सिर्फ ₹12.28 लाख थी।

140 करोड़ का पोर्टफोलियो सिर्फ एक "झूठा दावा"

सेबी की जांच में पाया गया कि अस्मिता पटेल ने ₹140 करोड़ के ट्रेडिंग पोर्टफोलियो को मैनेज करने का झूठा दावा किया था। 2019 से जनवरी 2024 के बीच स्टॉक ब्रोकर्स से मिले डेटा के अनुसार, उनकी कंपनी द्वारा किया गया कुल ट्रेडिंग टर्नओवर ₹15.27 करोड़ ही था। सेबी के मुताबिक, LMIT और MPAT कोर्सेज के दौरान अस्मिता पटेल ने ₹283 करोड़ का फंड मैनेज करने का दावा किया था, जो पूरी तरह गलत निकला।

सेबी ने जब्त किए ₹54 करोड़, ₹104 करोड़ की जांच जारी

इस धोखाधड़ी के चलते सेबी ने अस्मिता पटेल और उनकी कंपनी के 54 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा, छात्रों से विभिन्न ऑनलाइन कोर्स के जरिए इकट्ठे किए गए ₹104.6 करोड़ को लेकर भी पूछताछ जारी है। सेबी ने सभी छह आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि आखिर इस राशि को क्यों न पूरी तरह जब्त कर लिया जाए।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article