बिजनेस

Kotak Mahindra Bank: अशोक वासवानी बने कोटक महिंद्रा बैंक के नये MD-CEO, 3 साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Kotak Mahindra Bank New MD-CEO: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर, 2023 में तीन साल की अवधि के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। अब वे 3 साल तक कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ रहेंगे।

Image

कोटक महिंद्रा बैंक के नए एमडी-सीईओ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अशोक वासवानी होंगे कोटक महिंद्रा बैंक के नये MD-CEO
  • 3 साल तक संभालेंगे पद
  • आरबीआई ने पहले ही दे दी थी मंजूरी

Kotak Mahindra Bank New MD-CEO: बैंकिंग सेक्टर में लंबा अनुभव रखने वाले अशोक वासवानी (Ashok Vaswani) ने सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया। उन्होंने दीपक गुप्ता की जगह ले ली है, जो फाउंडर डायरेक्टर उदय कोटक के एक सितंबर 2023 से बैंक के प्रमुख के रूप में पद छोड़ने के बाद अंतरिम एमडी और सीईओ थे। कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है कि अशोक वासवानी ने एक जनवरी 2024 से बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभाल लिया है।

ये भी पढ़ें -

3 साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर, 2023 में तीन साल की अवधि के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। अब वे 3 साल तक कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ रहेंगे।

कहां से की है पढ़ाई

उदय कोटक की तरह वह भी सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं। वासवानी चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिव भी हैं। वासवानी ने हाल ही में बार्कलेज के साथ काम किया था। इससे पहले वह अमेरिकी-इजराइली AI फिनटेक कंपनी पैगया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के चेयरमैन थे।

उन्होंने यूके के बार्कलेज बैंक में सीईओ के रूप में काम किया है। इसके बाद, उन्होंने बैंक के ग्लोबल कंज्यूमर, प्राइवेट, कॉर्पोरेट और पेमेंट बिजनेसों के सीईओ के रूप में भी काम किया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article