बिजनेस

Gold Rate In 2024: 2024 में 70000 रु पर पहुंच सकते हैं गोल्ड के रेट, कई वजहों से मिलेगा कीमतों को सहारा

Gold Rate In 2024: 2023 में सोने की कीमत अस्थिर रही। मगर घरेलू बाजार में 4 मई को यह 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम और वैश्विक बाजारों में 2,083 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था। बाद में, सोना 16 नवंबर को 61,914 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।

Image

2024 में सोने का भाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 में बढ़ेंगे सोने के रेट
  • 70000 रु तक जा सकते हैं रेट
  • अभी 63,060 रु के आसपास हैं रेट

Gold Rate In 2024: 2024 में भी सोने की चमक जारी रह सकती है। स्थिर रुपया, भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और धीमी वैश्विक आर्थिक ग्रोथ के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमत 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है। इस समय कमोडिटी स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 63,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,058 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। वहीं रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83 से ऊपर कारोबार कर रहा है। दिसंबर की शुरुआत में, मध्य पूर्व में वैश्विक तनाव के कारण कीमतें फिर से आसमान छू गईं। ये तेजी 2024 में भी जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें -

2023 में कैसा रहा परफॉर्मेंस

2023 में सोने की कीमत अस्थिर रही। मगर घरेलू बाजार में 4 मई को यह 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम और वैश्विक बाजारों में 2,083 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था। बाद में, सोना 16 नवंबर को 61,914 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।

उसके बाद सोना 4 दिसंबर को 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,140 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

70000 तक जा सकते हैं रेट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बिक्री पर असर पड़ा और 30-35 लाख शादियों के बावजूद, कारोबार 2022 जैसा ही रह सकता है।

उनके मुताबिक यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती, भू-राजनीतिक तनाव जारी रहने, कमजोर रुपये से सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी, जिसकी कीमतों के 2024 में 2,250-2,300 डॉलर और 68,000-70,000 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। मगर ऊंची कीमतें 2024 में बिक्री को और प्रभावित कर सकती हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article