Share Market Today, 26 July 2022: सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, डिटेल में जानें कैसी हुई बाजार की क्लोजिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 03:58 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 26 July 2022: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 26 जुलाई 2022 को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,57,41,930.65 करोड़ रुपये हो गया।

Share Market Today, 26 July 2022: सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, डिटेल में जानें कैसी हुई बाजार की क्लोजिंग
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 26 July 2022: ग्लोबल बाजारों के मिले-जुले रुख के साथ घरेलू शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से मंगलवार को दोनों मानक सूचकांकों गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 497.73 अंक (0.89 फीसदी) फिसलकर 55,268.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 147.15  अंक (0.88 फीसदी) गिरकर 16,483.85 के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले सत्र में भी आई थी गिरावट
शुरुआती कारोबार में तीस शेयरों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 282.85 अंक के नुकसान के साथ 55,483.37 अंक पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 88.8 अंक गिरकर 16,542.20 अंक पर था। सोमवार को भी दोनों प्रमुख सूचकांक नुकसान के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 306.01 अंकों की गिरावट के साथ 55,766.22 अंक पर और निफ्टी 88.45 अंक गिरकर 16,631 अंक पर बंद हुआ था।

आज ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो (Zomato) के शेयर में भारी गिरावट आई। बीएसई पर यह 12.41 फीसदी फिसलकर 41.65 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई पर बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एम एंड एम, एशियन पेंट्स और रिलायंस के अलावा सभी दिग्गज शेयरों में गिरावट आई। इनमें इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, मारुति, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और विप्रो शामिल हैं।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 844.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

End of Article