Share Market Today, 11 Aug 2022: बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 59000 के पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 09:53 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 11 August 2022: प्री ओपन के दौरान सुबह 9:01 बजे सेंसेक्स 183.71 अंक (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 59001.00 पर और निफ्टी 23.40 अंक ऊपर 17558.20 पर था।

Share Market Today, 11 Aug 2022: बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 59000 के पार

Share Market News Today, 11 Aug 2022: सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 585.21 अंक यानी 0.99 फीसदी उछलकर 59402.50 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 161.40 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 17696.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1400 शेयरों में तेजी आई, 376 शेयरों में गिरावट आई और 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में आईटी और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली हुई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 35.78 अंकों की गिरावट के साथ 58,817.29 अंक पर और निफ्टी 9.65 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 17,534.75 अंक पर बंद हुआ था।

यहां देखें बाजार की हर बड़ी खबर और बनाइए पक्की रणनीति -

ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत मिले हैं। सिर्फ अमेरिकी ही नहीं, बल्कि यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

इन दिग्गज शेयरों में आया उछाल
शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल के अलावा सेंसेक्स पर सभी टॉप कंपनिों के शेयरों में तेजी थी। इनमें विप्रो, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचसीएल टेक, सन फार्मा, रिलायंस, पावर ग्रिड, डॉक्टर रेड्डी, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, आईटीसी, एनटीपीसी, आदि शामिल हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो सभी सेक्टर्स में उछाल है। शुरुआती कारोबार मेंनिफ्टी एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी और फार्मा बढ़त पर हैं।

End of Article