फिर से उड़ान भरने की तैयारियों में जुटी जेट एयरवेज, संजीव कपूर को नियुक्त किया CEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 05:27 PM IST

Jet Airways CEO: जेट एयरवेज अपने नए प्रमोटर जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (Jalan-Kalrock Consortium) के तहत परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है।

फिर से उड़ान भरने की तैयारियों में जुटी जेट एयरवेज, संजीव कपूर को नियुक्त किया CEO
Photo Credit: BCCL

Jet Airways CEO: ग्राउंडेड कैरियर जेट एयरवेज (Jet Airways) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। एयरलाइन कंपनी ने संजीव कपूर (Sanjiv Kapoor) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया है। हाल ही में कंपनी ने श्रीलंका की एयरलाइंस के पूर्व सीईओ विपुला गुणातिलेका (Vipula Gunatileka) को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में नियुक्त किया था।

अनुभवी विमानन पेशेवर हैं संजीव कपूर
मौजूदा समय में संजीव कपूर ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Oberoi Hotels and Resorts) के अध्यक्ष हैं और वे बजट वाहक स्पाइसजेट (SpiceJet) और गोएयर (GoAir) के साथ-साथ विस्तारा (Vistara) के साथ भी जुड़े थे। जेट एयरवेज को कर्ज बोझ बढ़ने से अपना परिचालन बंद करना पड़ा था। संजीव कपूर एक अनुभवी विमानन पेशेवर हैं।

अपनी खोई हुई महिमा को दोबारा प्राप्त करेगी कंपनी: मुरारी लाल जालान
इस संदर्भ में जालान-कलरॉक के लीड पार्टनर मुरारी लाल जालान ने कहा कि, 'मैं हमेशा ह्यूमन कैपिटल में निवेश करने में विश्वास करता हूं और संजीव को सीईओ और विपुला को सीएफओ के रूप में रखने से मुझे यकीन है कि जेट एयरवेज अपनी खोई हुई महिमा को दोबारा प्राप्त करेगी और सभी की अपेक्षाओं को पार करेगी।

जालान ने कहा कि कपूर जेट एयरवेज का नेतृत्व करने और इसे भारत का सबसे पसंदीदा फुल सर्विस वाहक बनाने में सक्षम होंगे। वहीं कपूर ने कहा कि, 'भले ही जेट एयरवेज ने तीन साल से परिचालन नहीं किया है, फिर भी इसके ग्राहकों का एक बड़ा फैन बेस है जो इसे हर दिन याद करते हैं और इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते कि कंपनी के विमान फिर से उड़ान कब भरेंगे।'

End of Article