क्या नोट पर महात्मा गांधी की जगह दिखेगी इनकी तस्वीर? RBI ने बताई सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 02:25 PM IST

सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि जल्द ही नोटों पर महात्मा गांधी की जगह रवीन्द्रनाथ टैगोर और अब्दुल कलाम की फोटो दिख सकती है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई क्या है।

क्या नोट पर महात्मा गांधी की जगह दिखेगी इनकी तस्वीर? RBI ने बताई सच्चाई
Photo Credit: BCCL

New Delhi: आजकल सोशल मीडिया पर झूठी खबरें धुएं की तरह फैलती हैं। बात जब पैसों की आ जाती है, तो सब और भी ध्यान देने लग जाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध हर जानकारी सही हो। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नोटो पर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जगह किन्हीं अन्य लोगों के चेहरों से बदलेगा। अब इस संदर्भ में केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। मौजूदा समय में भारतीय करेंसी या नोट पर सिर्फ गांधी जी की ही तस्वीर छपती थी।

क्या है मामला?
दरअसल पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें चल रही थी भारतीय रिजर्व बैंक नोट पर छपने वाली तस्वीरों में दो महान पुरुषों को जगह देने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारतीय नोटों पर रवींद्र नाथ टैगोर और मिसाइल मैन कहे जाने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो दिखाई देगी, ना कि महात्मा गांधी की। अब केंद्रीय बैंक ने इन रिपोर्ट्स को फर्जी बताया है।

आपकी जेब में पड़ा नोट असली है या नकली?
आज कल ज्यादातर लोग डिजिटल लेनदेन ही करते हैं। लेकिन कैश ट्रांजैक्शन करने से पहले आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए कयोंकि आपके घर में नकली नोट का आना कोई नई बात नहीं है। कई बार लोगों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है और वे नकली नोट ले लेते हैं। नोट असली है या नहीं, यह जानना आपके लिए मुश्किल भी हो सकता है। ऐसे में जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने नकली नोट की पहचान के लिए कई संकेत भी दिए हैं।

जब आप अपनी आंख के सामने नोट को 45 डिग्री के एंगल पर घुमाएंगे, तो खास जगहों पर नोट का मूल्य लिखा हुआ दिखाई देगा। नोट पर देवनागरी में भी उसका मूल्य लिखा होता है और साथ ही India लिखा हुआ भी दिखाई देता है। नोट को थोड़ा टेढा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीले में बदलता है।

End of Article