Petrol Price Today, 28 August : पेट्रोल हुआ और महंगा, डीजल स्थिर, जानिए आज का भाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 11:27 AM IST

Petrol/Diesel Price Today, 28 August 2020 : पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई है। जानिए अब पेट्रोल और डीजल का भाव क्या है?

Petrol Price Today, 28 August : पेट्रोल हुआ और महंगा, डीजल स्थिर, जानिए आज का भाव

Petrol/Diesel Price Today, 28 August 2020 : पेट्रोल के दाम में शुक्रवार (28 अगस्त) को फिर बढ़ोतरी हुई है। लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। लगातार दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि 16 अगस्त से लेकर अब तक दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.51 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे, जबकि कोलकाता और मुंबई 10 पैसे और चेन्नई में 09 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 

कीमत में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम

दिल्ली में 81.94 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में 83.43 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में 88.58 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई में 84.91 रुपए प्रति लीटर


डीजल का ताजा भाव

दिल्ली में 73.56 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में 77.06 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में 80.11 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई में 78.86  रुपए प्रति लीटर


अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से महज 0.02% की तेजी के साथ 45.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से महज 0.07% की कमजोरी के साथ 43.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

End of Article