IRCTC Train Booking: एक जून से चलने वाली हैं 200 ट्रेनें, आज 10 बजे से ऐसे करवाएं टिकटों की बुकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2020, 08:20 AM IST

IRCTC Train Booking, Rules: कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन की वजह से बंद पड़ी रेल सेवाएं एक बार फिर चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रही हैं।

IRCTC Train Booking: एक जून से चलने वाली हैं 200 ट्रेनें, आज 10 बजे से ऐसे करवाएं टिकटों की बुकिंग
Photo Credit: BCCL

IRCTC Train Booking: प्रवासी लोगों के लिए रेलवे बड़ी राहत लेकर आया है। रेलवे ने खासतौर पर देश के छोटे कस्बों और शहरों में रहने वालों को बड़ी राहत देते हुए रोजाना जून से 200 विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के लिए टिकटों की ब्रिकी आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इन रेलगाड़ियों में नॉन एसी द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे और ये रोजाना चलेंगी।

प्रवासी लोगों को होगी सहूलियत

गौर करने वाली बात ये है कि इन रेलगाड़ियों को रोज चलाया जाएगा जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।  ये रेलगाड़ियां मौजूदा समय में प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह प्रदेश पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों एवं राजधानी ट्रेन के रूट पर दिल्ली से 15 शहरों के लिए चलाई जा रही विशेष रेलगाड़ियों के अलावा होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह यात्रा के लिए घर से चादर और कंबल लेकर निकलें।

ऑनलाइन होगी बुकिंग
इन 200 रेलगाड़ियों में सफर करने के लिए सभी श्रेणी के यात्रियों को ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कराने की अनुमति होगी। बुंकिंग आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search  पर लॉगिन करने के अलावा आईआरसीटी के मोबाइल एप से भी आप टिकट बुक करा सकते हैं। रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन ट्रेनों में RAC और वेटिंग टिकट भी उपलब्ध होंगे। जिनका टिकट वेटिंग हैं उन्हें इसमें सवारी करने की अनुमित नहीं होगी।

इस तरह होगा संचालन

पुरानी दिल्ली को छोड़कर 34 ट्रेनें रोजाना दिल्ली से रवाना होंगी जबकि लगभग एक दर्जन ट्रेनें मुंबई तथा 11 ट्रेनें हावड़ा एवं सियालदेह से रवान होंगी। इनमें से अधिकतम ट्रेंनें बिहार की तरफ जाएंगी जबकि उसके बाद यूपी का नंबर है।  इन ट्रेनों को रोजाना चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की तर्ज पर चलाया जाएगा।

यात्रा के नियम 

इन रेलगाड़ियों में सवार होने वाले यात्रियों की पहले बोर्डिंग स्टेशन पर स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद ही यात्रा की इजाजत होगी। यात्रियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा और फेस पर मास्क लगाना भी जरूरी है। इतना ही नहीं यात्रा करने से डेढ़ घंटे पहले यानि 90 मिनट पहले आपको स्टेशन पर पहुंचना जरूरी होगा

श्रमिक ट्रेनों से कई प्रवासी पहुंच चुके हैं घर

 आपको बता दें कि 20 मई 2020 तक (सुबह 10:00 बजे तक), देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 1773 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों को चलाया गया है। इन 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों से अब तक 23.5 लाख से अधिक यात्री अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। 19 मई 2020 को देश भर के विभिन्‍न राज्‍यों से रिकॉर्ड संख्‍या में कुल 205 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई जिनमें 2.5 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की।

End of Article