Mukesh Ambani vs Gautam Adani: अडानी से आगे निकले अंबानी, मिला एशिया के सबसे रईस अरबपति का ताज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 03:36 PM IST

Mukesh Ambani vs Gautam Adani: अमीरी में मुकेश अंबानी ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को पछाड़ दिया है। दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की लिस्ट में अंबानी आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Mukesh Ambani vs Gautam Adani: अडानी से आगे निकले अंबानी, मिला एशिया के सबसे रईस अरबपति का ताज
Photo Credit: BCCL

Mukesh Ambani vs Gautam Adani: मुकेश अंबानी एक बार फिर से ना सिर्फ भारत, बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईस शख्स बन गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में गौतम अडानी को भी पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक अंबानी छठे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में गौतम अडानी नौवें स्थान पर हैं।

आइए जानते हैं फिलहाल मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Networth) और गौतम अडानी (Gautam Adani Networth) सहित दुनिया के 10 सबसे रईस शख्स के पास कितनी दौलत है।

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) इंडस्ट्री देश
1. एलन मस्क 227 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
2. जेफ बेजोस 149 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
3. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 138 अरब कंज्यूमर फ्रांस
4. बिल गेट्स 124 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
5. वॉरेन बफेट 114 अरब डायवर्सिफाइड अमेरिका
6. लैरी पेज 106 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
7. सर्गी ब्रिन 102 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
8. मुकेश अंबानी 99.7 अरब एनर्जी भारत
9. गौतम अडानी 98.7 अरब इंडस्ट्रियल भारत
10. स्टीव बॉलमर 96.8 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका

क्या करते हैं अंबानी और अडानी?
ब्लूमबर्ग के मुताबिक , इस साल अप्रैल के अंत में अडानी दुनिया के सबसे रईस शख्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए था। अडानी ग्रुप के 59 वर्षीय फाउंडर पोर्ट और एयरोस्पेस से लेकर थर्मल एनर्जी और कोयले तक की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं। अंबानी दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज को नियंत्रित करते हैं। उनके अन्य व्यवसायों में पूरे भारत में 4G वायरलेस नेटवर्क भी शामिल है। पिछले कुछ महीनों से अडानी और अंबानी अरबपतियों की लिस्ट में शीर्ष स्थान के लिए पदों की अदला-बदली कर रहे हैं।

End of Article