दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट, भारत टॉप पर, चीन से दोगुनी तेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 08:41 PM IST

World fastest growing economies : भारत सरकार ने दुनिया के प्रमुख देशों की अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर की एक लिस्ट शेयर की। जिसमें भारत सबसे आगे है। चीन से तो दोगुनी तेजी बढ़ती इकोनॉमी है। 

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट, भारत टॉप पर, चीन से दोगुनी तेज
Photo Credit: Twitter

World fastest growing economies : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के विकास अनुमानों के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। IMF ने 2022 में भारत के लिए 8.2% की काफी मजबूत ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जिससे यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गई है। चीन की अर्थव्यवस्था से भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी तेजी से बढ़ रही है। चीन की ग्रोथ रेट 4.4% रहने का अनुमान है। MyGovIndia ने ट्वीट किया कि जैसे-जैसे भारत उच्च विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, देश वित्त वर्ष 2022 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बने रहने के लिए तैयार है!

हालांकि IMF ने सालाना विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में 2022 के लिए भारत के विकास अनुमान को पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल पिछले पूर्वानुमान से कम कर दिया है। 2021 में भारत ने 8.9% की विकास दर दर्ज की थी। सरकार ने कुछ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख विश्व अर्थव्यवस्थाओं के नाम शेयर किए हैं और कहा है कि जैसा कि भारत हाई ग्रोथ के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। IMF ने 8.2% जीडीपी विकास अनुमान के साथ भारत लिस्ट में सबसे ऊपर है। चीन में 4.4% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि अमेरिका और ब्रिटेन में 3.7% की वृद्धि हुई है।

IMF की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 2021 में 8.1% की वृद्धि दर दर्ज की थी जबकि 2022 में 4.4% और 2023 में 5.1% बढ़ने का अनुमान है। अमेरिका ने 2021 में 5.7% की ग्रोथ की थी जबकि 2022 में अमेरिका के 3.7% की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के लिए इसके अनुमान को घटाकर 2.3% कर दिया गया है।

आईएमएफ ने ब्राजील के लिए 0.8%, मेक्सिको में 2%, जर्मनी में 2.1%, इटली में 2.3 %, फ्रांस में 2.9%, जापान में 3.3%, यूके में 3.7%, कनाडा 3.9% और स्पेन 4.8% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया है।

आईएमएफ के मुताबिक ग्लोबल ग्रोथ 2021 में 6.1% थी जबकि 2022 में वैश्विक विकास दर 3.6% रहने का अनुमान लगाया गया है। IMF का 2023 में ग्लोबल विकास दर जनवरी के पूर्वानुमान की तुलना में क्रमशः 0.8 और 0.2% कम है। 

End of Article