Gold-Silver Rate Today, 22 Aug 2022: तीन हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया गोल्ड, लगातार छठे सत्र में आई गिरावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 12:11 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 22 August 2022: मजबूत मांग के चलते कच्चे तेल में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड ऑल 97 डॉलर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 90 डॉलर के पास है।

Gold-Silver Rate Today, 22 Aug 2022: तीन हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया गोल्ड, लगातार छठे सत्र में आई गिरावट
Photo Credit: BCCL

Gold and Silver Rate Today, 22 August 2022: सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और यह तीन सप्ताह से अधिक समय के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। डॉलर में मजबूती और बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीद से पीली धातु की कीमत प्रभावित हुई है। सितंबर में फेड द्वारा 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का अनुमान है। पिछले हफ्ते भारत में सोने की मांग में सुधार हुआ क्योंकि घरेलू कीमतें दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर आ गईं।

इतना हुआ सोने-चांदी का दाम
एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.22 फीसदी या 112 रुपये की गिरावट के साथ 51,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा (Silver Futures) 0.37 फीसदी या 206 रुपये की गिरावट के साथ 55,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,802 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,881 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,110.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

End of Article