Home Loan lowest Rate: घर खरीदने जा रहे हैं?  ये 10 बैंक सबसे कम रेट पर दे रहे हैं होम लोन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 01:14 PM IST

Home Loan lowest Rate: हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक सुंदर सा अपना घर हो। इसके लिए वह इसमें जीवन भर की कमाई लगाता है। इसके लिए होम लोन लेता है। अगर आप होम लोन लेना चाह रहे हैं तो यहां दिए गए 10 बैंक ऐसे हैं जो सबसे कम ब्याज रेट पर लोन देते हैं।

Home Loan lowest Rate: घर खरीदने जा रहे हैं?  ये 10 बैंक सबसे कम रेट पर दे रहे हैं होम लोन 

Home Loan lowest Rate: होम लोन आपके मकान लेने के सपने को पूरा करने में मदद करता है। होम लोन एक ऐसा लोन है जिसकी किस्त आपको काफी लंबे कार्यकाल तक चुकानी पड़ती है। होम लोन की ब्याज दर आपकी आने वाले इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट (EMI) तय करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है। साथ ही में होम लोन ब्याज दरें आपकी मदद ऋणदाता के चयन करने भी करती हैं। होम लोन का ब्याज विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे क्रेडिट इतिहास और उच्च क्रेडिट स्कोर, कार्यकाल, व्यक्ति का वेतनभोगी हो या गैर-वेतनभोग होना, आदि।

अक्टूबर, 2019 में आरबीआई ने बैंकों को बाहरी बेंचमार्क से अपनी ब्याज दरों को लिंक करने के लिए कहा था। अधिकांश बैंकों ने अपनी ब्याज दरें आरबीआई की रेपो रेट से लिंक की है। ऐसे लोन को रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) कहा जाता है, जिसे कुछ बैंकों द्वारा बाहरी बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) भी कहा जाता है। वहीं पर कुछ बैंक ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने ब्याज दरों को आरएलएलआर से लिंक नहीं किया हैं और इसके बजाय मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग (MCLR) से अपना लोन रेट लिंक किया हुआ है।

बहुत सारे नामी बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स से जुड़े हुए होम लोन ब्याज दरों को बढ़ाया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक जैसे कुछ नामी बैंकों ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बढ़ोतरी की है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने पिछले मौद्रिक नीति समिति मीटिंग (MPC) में रेपो रेट्स में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। लेकिन RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने MPC के फैसलों की घोषणा करते हुए यह भी कहा की दरों को लेकर अकोमोडेटिव रूख बरकरार है लेकिन मुद्रास्फीति को टारगेट के भीतर रखने के लिए अकोमोडेटिव रुख के विथड्रावल पर ध्यान रहेगा। इससे यह संकेत मिलते कि जून में प्रमुख दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।

होम लोन की ब्याज दरें अभी भी कम चल रही हैं, इसलिए यदि आप होम लोन लेने या होम लोन की कम ब्याज दर पर स्विच करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा समय हो सकता है। नीचे दी गई टेबल 10 बैंकों की सूची प्रदान करती है जो वर्तमान में 30 लाख रुपए से कम के फ्लोटिंग-रेट लोन के लिए सबसे कम ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। ध्यान दें कि आपके लिए लागू ब्याज दर आपके ऋणदाता द्वारा आपकी आयु, लिंग, आय, क्रेडिट स्कोर, लोन राशि, लोन से मूल्य अनुपात या किसी अन्य नियम और शर्तों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

बैंकबाजार.कॉम द्वारा संकलित अप्रैल 29, 2022 तक संबंधित बैंक की वेबसाइट से लिया गया डेटा। बैंकबाजार.कॉम भारत का सबसे बड़ा फिनटेक सह-ब्रांड क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता है। 

End of Article