Bank Holidays : 25 से 31 दिसंबर तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम जल्द निपटा लें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2020, 01:01 PM IST

वर्ष 2020 समाप्त होने वाले हैं। दिसंबर महीने के शेष दिनों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो छुट्टियों पर अवश्य गौर करें। 

Bank Holidays : 25 से 31 दिसंबर तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम जल्द निपटा लें
Photo Credit: BCCL

Bank Holidays December 2020 : वर्ष 2020 खत्म होने वाला है। इस साल के चंद दिन बचे हैं। लोग नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटे गए हैं। छुट्टियां मनाने के लिए पसंदीदा स्थानों की तलाश कर रहे हैं। इस बीच बैंकों के काम भी निपटना जरूरी है। इसलिए आपको यह जानना जरूरी है कि इस साल के शेष 9 दिनों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे यानी बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। 

 25 दिसंबर (शुक्रवार) क्रिसमस का पर्व होने के चलते राष्ट्रीय अवकाश है। इस वजह से इस दिन बैंकों में छुट्टी है। 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है इसके वजह से इस दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर को रविवार है इस दिन बैंक कर्मियों का वीक ऑफ होता है। इसलिए इस दिन बैंकों में छुट्टी रहती है। इसलिए 24 दिसंबर (गुरुवार) तक ही बैंकों का अपना काम निपटा लें, क्योंकि उसके बाद 25, 26 और 27 दिसंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 30 दिसंबर, 2020 को तमू लोसार की वजह से सिक्किम में और  यू किआंग नंगबाह के मौके पर मेघालय में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 31 दिसंबर, 2020 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर आइजॉल जोन में बैंक बंद रहेंगे।

कोरोना काल में बैंकों के अधिकतर काम डिजिटल माध्यम से ही किए जा रहे हैं। फिर भी कुछ ऐसे काम हैं जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। चेक क्लियरेंस, लोन जैसे काम के लिए बैंक जाना ही पड़ता है। 
 

End of Article