बिजनेस

क्या अनिल अंबानी के बदल रहे हैं दिन, लद गए घाटे वाले दिन, कमा रहे सैकड़ों करोड़

अनिल अंबानी ग्रुप की रिलायंस पावर को मार्च तिमाही में मुनाफा हुआ है। ये 18 महीने बाद मुनाफे में आई है। इससे पहले कंपनी लगातार हर तिमाही में घाटा उठाती रही है।

Image

अनिल अंबानी की कंपनी ने कमाया मुनाफा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अनिल अंबानी के लिए अच्छी खबर
  • रिलायंस पावर को 322 करोड़ का मुनाफा
  • मार्च तिमाही में इनकम रही 1,856.32 करोड़

Reliance Power Results : कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति रहे अनिल अंबानी (Anil Ambani) की हालत कई सालों से खराब है। तीन साल पहले उन्होंने अपनी संपत्ति 'जीरो' बताई थी। पर अनिल अंबानी (Anil Ambani) अभी भी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (Reliance ADA) के चेयरमैन हैं। अब इसी ग्रुप की रिलायंस पावर (Reliance Power) ने सैंकड़ों करोड़ रु का मुनाफा कमाया है।

कितना हुआ मुनाफा

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने मार्च तिमाही में 321.79 करोड़ रु का मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ये 657.89 करोड़ रु के घाटे में रही थी। तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 1,856.32 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले मार्च तिमाही में यह 1,878.40 करोड़ रुपये थी।

आखिरी बार कब हुआ था मुनाफा

इससे पहले कंपनी को 2021 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.21 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। उसके बाद यह लगातार घाटे में रही और हर तिमाही में करोड़ों का घाटा उठाया। 2022 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1936 करोड़ के रेवेन्यू के साथ रिलायंस पावर को 244 करोड़ रु से अधिक का घाटा हुआ था।

18 महीने या 6 तिमाहियों बाद रिलायंस पावर का मुनाफे में आना अनिल अंबानी के लिए भी राहत की खबर होगी।

शेयर पर दिख रहा असर

मुनाफे कमाने की खबर से रिलायंस पावर के शेयर में भी तेजी है। बीएसई पर करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 4 फीसदी से अधिक मजबूती के साथ 12.38 रु पर है। जबकि कल यह 11.89 रु पर बंद हुआ था। इसकी मार्केट कैपिटल भी बढ़ कर 4,624 करोड़ हो गई है।

अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियां

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार अनिल अंबानी ग्रुप के चेयरमैन हैं, जिसमें ग्रुप में रिलायंस कैपिटल, रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस एंटरटेनमेंट (Reliance Entertainment), रिलायंस पावर और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल शामिल हैं।

बाकी कंपनियों का हाल

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Relaince Infrastructure) की मार्केट कैपिटल 5,472 करोड़ रु है। इसे दिसंबर तिमाही में 267.46 करोड़ रु का घाटा हुआ था। वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट अभी भी फिल्म प्रोडक्शन कर रही है। ये IB71, सेक्शन 84 और चाणक्य के प्रोडक्शन में लगी है। विश पुरी और इंडियन पुलिस फोर्स नाम से कंपनी दो नयी वेब सीरीज भी लाने जा रही है।

रिलायंस कैपिटल दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही है और आरकॉम की भी हालत खस्ता है। पर रिलायंस एंटरटेनमेंट और रिलायंस पावर अनिल अंबानी को सहारा दे सकती हैं।

आरएडीए की एसेट्स

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार रिलायंस ग्रुप के पास 3,16,000 करोड़ रुपये की एसेट्स है, जबकि इसका सालाना रेवेन्यू 62,400 करोड़ रुपये (9.3 अरब डॉलर) से ज्यादा है। ग्रुप के पास 1,02,000 करोड़ से अधिक की नेटवर्थ है।

ग्रुप ने अभी भी करीब 1,00,000 कर्मचारियों को रोजगार दिया हुआ है। आप इस लिंक पर ग्रुप की एसेट्स की जानकारी ले सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article