बिजनेस

iPhone Production In India: भारत में आईफोन प्रोडक्शन 10 महीनों में 10 अरब डॉलर के पार, 1 लाख लोगों को मिला रोजगार

Apple iPhone Production In India: FY24 वो पहला वित्त वर्ष है जब एप्पल हर महीने औसतन 1 अरब डॉलर (करीब 8300 करोड़ रु) से अधिक का उत्पादन कर रही है। FY23 में यह मंथली आंकड़ा 62 करोड़ डॉलर (करीब 5140 करोड़ रु) का था।

Image

भारत में एप्पल आईफोन का उत्पादन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • FY24 में जमकर हो रहा आईफोन का प्रोडक्शन
  • पहले 10 महीनों में भारत में बने 10 अरब डॉलर के आईफोन
  • 1 लाख लोगों को मिली नौकरी

Apple iPhone Production In India: वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-जनवरी की 10 महीने की अवधि के दौरान भारत में एप्पल के आईफोन का प्रोडक्शन 10 अरब डॉलर (करीब 83000 करोड़ रु) का आंकड़ा पार कर गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल के 7 अरब डॉलर (करीब 58000 करोड़ रु) के प्रोडक्शन से लगभग 30% अधिक है। इस कुल उत्पादन का 70% से अधिक यूरोप, अमेरिका और एशियाई देशों में निर्यात किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि FY24 वो पहला वित्त वर्ष है जब एप्पल हर महीने औसतन 1 अरब डॉलर (करीब 8300 करोड़ रु) से अधिक का उत्पादन कर रही है, जबकि FY23 में यह मंथली आंकड़ा 62 करोड़ डॉलर (करीब 5140 करोड़ रु) का था।

ये भी पढ़ें -

तीन कंपनियों का कमाल

यह प्रोडक्शन एप्पल के तीन वेंडरों ने किया है, जिनमें फॉक्सकॉन होन हाई, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन शामिल है। बता दें कि विस्ट्रॉन अब टाटा ग्रुप का हिस्सा है और कर्नाटक में स्थित है। वहीं बाकी दोनों कंपनियां तमिलनाडु में स्थित हैं।

1 लाख लोगों को मिली जॉब

2023 में एप्पल के इकोसिस्टम से एक लाख से अधिक नई डायरेक्ट नौकरियाँ क्रिएट हुईं। ये तीनों कंपनियां सरकार की स्मार्टफोन प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना में शामिल हैं। स्मार्टफोन के लिए पीएलआई योजना को कई मायनों (प्रोडक्शन ग्रोथ, एक्सपोर्ट, रोजगार के अवसर और निवेश) में बाकी सेक्टरों की पीएलआई योजनाओं में अब तक सबसे सफल माना जाता है।

फॉक्सकॉन है नंबर 1

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों और वेंडरों की तरफ से फाइल की गई जानकारी के मुताबिक कुल उत्पादन में सबसे बड़ा योगदान फॉक्सकॉन होन हाई का है। कुल प्रोडक्शन में इसकी हिस्सेदारी 70% से अधिक है। वहीं पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन ने मिलकर बाकी 30% का योगदान दिया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article