बिजनेस

Anil Ambani: अनिल अंबानी की कंपनी ने बरसाया पैसा, 1 लाख को बना दिया 28 लाख, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Reliance Power Share Price: 27 मार्च 2020 को रिलायंस पावर का शेयर 1.13 रु रु तक फिसल गया था। जबकि आज ये 31.53 रु पर है। यानी करीब सवा 4 सालों में ये शेयर 30.40 रु या 2690.27 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 28 लाख रु बन गए होंगे।

Image

रिलायंस पावर के शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर के शेयर में लगा अपर सर्किट
  • 10 फीसदी चढ़ा शेयर
  • 4 साल में चढ़ा 2690 फीसदी

Reliance Power Share Price: एक तरफ अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कई कंपनियां दिवालिया हो गईं। खुद अनिल अंबानी कर्ज में दबे हैं। मगर वहीं दूसरी तरफ उनकी एक कंपनी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। ये है रिलायंस पावर (Reliance Power)। रिलायंस पावर के शेयर ने बीते कुछ सालों में निवेशकों को हजारों फीसदी रिटर्न दिया है। बुधवार को भी इसके शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। कंपनी का शेयर BSE पर मंगलवार के 28.67 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 29.75 रु पर खुला और करीब साढ़े 11 बजे इसमें 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया। करीब सवा 2 बजे भी ये 2.86 रु या 10 फीसदी की तेजी के साथ 31.53 रु पर है। आगे जानिए शेयर की हिस्ट्री।

ये भी पढ़ें -

2690 फीसदी कराया फायदा

27 मार्च 2020 को रिलायंस पावर का शेयर 1.13 रु रु तक फिसल गया था। जबकि आज ये 31.53 रु पर है। यानी करीब सवा 4 सालों में ये शेयर 30.40 रु या 2690.27 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 28 लाख रु बन गए होंगे। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,665.51 करोड़ रु है।

क्यों है शेयर में तेजी

बीते 5 दिन में ही रिलायंस पावर का शेयर 28 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। दरअसल रिलायंस पावर अपना कर्ज चुकाती जा रही है और ये धीरे-धीरे कर्ज मुक्त होती जा रही है। इसके अलावा, कंपनी को एनर्जी पॉलिसी से भी लाभ मिलने की उम्मीद है, जो मोदी 3.0 कैबिनेट के एजेंडे का एक प्रमुख हिस्सा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article