बिजनेस

Share Market Holidays: लगातार 3 दिन शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, नोट करें ले तारीख, जानें वजह

Share Market Holidays: हर हफ्ते शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। मगर इस बार सोमवार (17 जून) को भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

Image

शेयर बाजार की छुट्टियां

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
  • 17 जून को है बकरीद
  • सोमवार शेयर बाजार रहेगा क्लोज

Share Market Holidays: शेयर बाजार (Share Market) के निवेशकों के लिए ये खबर बहुत अहम है। दरअसल ये खबर शेयर बाजार की छुट्टियों से जुड़ी है। छुट्टियों के चलते आप शेयर बाजार में किसी शेयर में खरीदारी या बिकवाली नहीं कर सकेंगे। बता दें कि हर हफ्ते शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। मगर इस बार सोमवार (17 जून) को भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। एक त्योहार के चलते शेयर बाजार आगामी सोमवार को बंद रहेगा। आगे जानिए क्यों 17 जून को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा और इस साल आगे कौन-कौन सी छुट्टियां आने वाली हैं।

क्यों 17 जून को बंद रहेगा शेयर बाजार

17 जून 2024 को बकरीद (Bakri Id 2024) का त्योहार है, जिसे ईद उल अज़हा या ईद उल जुहा भी कहा जाता है। बकरीद के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। यदि आप कोई शेयर बेचने या खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो गुरुवार तक या फिर अगले हफ्ते मंगलवार या उसके बाद के हिसाब से प्लान करें।

2024 में और कौन-कौन सी छुट्टियां (शनिवार और रविवार को हटाकर)

तारीखछुट्टी का कारणदिन
17 जूनबकरीदमंगलवार
17 जुलाईमुहर्रमबुधवार
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवसगुरुवार
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंतीबुधवार
1 नवंबरदिवाली (लक्ष्मी पूजन)शुक्रवार
15 नवंबरगुरू नानक जयंतीशुक्रवार
25 दिसंबरक्रिसमसबुधवार

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की छुट्टियों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article