Elon Musk & Bernard Arnault Lunch: दुनिया के दो सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) और बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हाल ही में मिले। दोनों बीते शुक्रवार को लंच के लिए पेरिस में मिले और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बात लंच की थी तो बहस छिड़ गई कि आखिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से किसने बिल की पेमेंट की होगी? इस मजेदार बहस में आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी कूद पड़े हैं।
महिंद्रा ने किया ट्वीट
महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मस्क और अरनॉल्ट की फोटो शेयर की है, जिस पर दोनों की नेटवर्थ लिखी है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'मेरी पत्नी सोच रही थी कि लंच का भुगतान किसने किया...'। उन्होंने अपने ट्वीट में एलन मस्क को टैग भी किया है।
दुनिया का सबसे महंगा लंच
मस्क और अरनॉल्ट के लंच को सोशल मीडिया पर दुनिया का सबसे महंगा लंच कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय मस्क दुनिया में अमीरों की लिस्ट में पहले और अरनॉल्ट दूसरे नंबर पर हैं। इस समय दोनों की संयुक्त दौलत Bloomberg Billionaires Index के अनुसार 435 अरब डॉलर (35.63 लाख करोड़ रु) है।
अलग-अलग कितनी है संपत्ति
Bloomberg Billionaires Index के अनुसार शुक्रवार 16 जून को मस्क की दौलत 229 अरब डॉलर या 18.75 लाख करोड़ रु थी। वहीं अरनॉल्ट की दौलत 197 अरब डॉलर या 16.13 लाख करोड़ रु थी।
इस समय मस्क 233 अरब डॉलर या 19.08 लाख करोड़ रु और अरनॉल्ट 16.54 लाख करोड़ रु के मालिक हैं। इस साल में अब तक मस्क की संपत्ति में 95.7 अरब डॉलर (7.83 लाख करोड़ रु) और अरनॉल्ट की संपत्ति में 40.2 अरब डॉलर (3.29 लाख करोड़ रु) का इजाफा हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
