बिजनेस

अमूल के महंगे होने वाले हैं ये प्रोडक्ट, जानें कितने रुपये बढ़ सकते हैं दाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 9, 2024, 08:14 AM IST

Amul Chocolate Price: कोको की कीमतों में यह तेजी दुनियाभर के बाजार में देखने को मिली है। ऐसे में चॉकलेट बनाने वाली कंपनियां या तो कीमतें बढ़ाएंगी या फिर चॉकलेट प्रोडक्ट के साइज को छोटा कर सकती हैं।

Image

अमूल की चॉकलेट।

Photo : Twitter

Amul : यदि आपको अमूल की चॉकलेट खाना पसंद है तो यह आपके काम की खबर है। अब अमूल की चॉकलेट महंगी होने वाली है। दरअसल चॉकलेट बनाने में जो जरूरी कोको बीन्स (Cocoa Beans) यूज होता है उसकी कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है, जिसकी वजह से अमूल चॉकलेट की कीमतें बढ़ सकती हैं। कोको बीन्स की कीमत भारत में प्रति किलोग्राम लगभग 150-250 रुपये है जो बढ़कर 800 रुपये तक हो गई है।

बढ़ती कीमतों से परेशान कंपनियां

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोको की कीमतों में यह तेजी दुनियाभर के बाजार में देखने को मिली है। ऐसे में चॉकलेट बनाने वाली कंपनियां या तो कीमतें बढ़ाएंगी या फिर चॉकलेट प्रोडक्ट के साइज को छोटा कर सकती हैं। अब कोको बीन्स की बढ़ रही हैं ऐसे में आइसक्रीम या चॉकलेट बेचने वाली कई कंपनियां इसकी बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। इसमें सिर्फ अमूल ही नहीं बल्कि आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी बास्किन रॉबिंस और स्नैकिंग ब्रांड Kellanoca सहित कई डेयरी कंपनियां शामिल हैं।

कितनी बढ़ सकती है अमूल चॉकलेट की लागत

अमेरिकी आइसक्रीम ब्रांड बास्किन रॉबिंस भी अपनी कीमतें बनाए रखने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा Havmor का टारगेट अपनी मौजूदा कीमतों को स्थर रखना है। रिपोर्ट के मुताबिक अमूल की गुजरात सहकारी दूध मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) कंपनी चॉकलेट की कीमत में 10-20% की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। हालांकि, अमूल अभी अपनी आइसक्रीम की कीमतें में कोई बदलाव नहीं कर रहा है, लेकिन उसे उम्मीद है कि चॉकलेट की बढ़ी हुई कीमतें उसकी बाजार हिस्सेदारी पर नेगेटिव असर नहीं पड़ेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article