बिजनेस

Amul vs Nandini : अमूल 77 साल तो नंदिनी 50 साल से डेली पहुंचा रहे हैं दूध, जानें फिर क्यों छिड़ गई लड़ाई

कर्नाटक में चुनावों से पहले डेयरी प्रोडक्ट्स अमूल और नंदिनी राजनीतिक विवाद हो गया है। इनमें एक देश का प्रमुख डेयरी ब्रांड है तो दूसरा कर्नाटक में खास पहचान रखता है। दोनों के पास अच्छा-खासा बिजनेस नेटवर्क है।

Image

अमूल और नंदिनी ब्रांड्स राजनीतिक लड़ाई के बीच में हैं

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अमूल करीब 77 साल पुरानी कंपनी है
  • नंदिनी को 1974-75 में शुरू किया गया था
  • दोनों ब्रांड्स को लेकर राजनीतिक लड़ाई चल रही है

Amul vs Nandini : कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां हर मुद्दे को भुनाने में लगी हुई है। इसी बीच प्रमुख डेयरी प्रोडक्ट ब्रांड्स अमूल और नंदिनी भी राजनीतिक लड़ाई के बीच में आ गये हैं। दरअसल अमूल ने ऐलान किया है कि यह बैंगलोर में एंट्री करेगी। पर कर्नाटक कांग्रेस ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार राज्य के नंदिनी ब्रांड को बंद कराना चाहती है, जो राज्य के किसानों के लिए बहुत अहम है। इस पूरे विवाद में कारोबार की दुनिया में कहां खड़े हैं अमूल और नंदिनी ब्रांड्स, आगे जानिए।

77 साल पुराना है अमूल

अमूल की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार अमूल की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित होकर 1946 में बिचौलियों द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ एक विरोध के सिम्बल के तौर पर हुई थी। तब गुजरात के लोकल ट्रेड कार्टेल किसानों का शोषण कर रहे थे। इससे नाराज होकर किसानों ने समाधान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल से संपर्क किया। उन्होंने किसानों को बिचौलियों से छुटकारा पाने और अपनी सहकारी समिति बनाने की सलाह दी, जो उनके जरिए ही खरीद, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग करे।

कितना बड़ा है अमूल का नेटवर्क

आज अमूल की 144,500 डेयरी सहकारी समितियां है। इनमें 1.5 करोड़ से अधिक दूध उत्पादक दूध सप्लाई करते हैं। फिर ये दूध 184 जिला सहकारी संघों में प्रोसेस होता है। 22 राज्य मार्केटिंग संघ इसकी मार्केटिंग करते हैं। हर दिन लाखों लोग अमूल का दूध पीते हैं। अमूल के अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स में अमूल प्रोटीन लस्सी, अमूल प्रोटीन बटरमिल्क और अमूल हाई प्रोटीन बटरमिल्क शामिल हैं। अमूल बटर भी काफी पसंद किया जाता है।

नंदिनी का बिजनेस नेटवर्क

कर्नाटक के दूध ब्रांड नंदिनी कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (केएमएफ) ऑपरेट करती है। 1974-75 में शुरू हुआ ब्रांड नंदिनी 22000 से अधिक गांवों में दूध पहुंचाती है। इसके 24 लाख से अधिक दूध उत्पादक सदस्य, 14000 से ज्यादा मिल्क को-ऑपरेटिव सोसायटीज, 65 से अधिक दूध और बाकी उत्पाद और 14 मिल्क यूनियन हैं। ये डेली 84 लाख लीटर से अधिक दूध खरीदती है। वहीं रोजाना किसानों को रोजाना 17 करोड़ से अधिक पेमेंट भी करती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article